फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign bride started strike against her in laws

सास ने दहेज में मांगे 10 लाख रुपये, धरने पर बैठी विदेशी बहू

Sun, 10 Jul 2016 08:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 10 Jul 2016 08:29 AM IST
विज्ञापन
Foreign bride started strike against her in laws
बेटी और पति के साथ धरने पर बैठी - फोटो : ब्यूरो/ आगरा
यूपी के न्यू आगरा के इंद्रपुरी में शनिवार दोपहर अपने ही घर के बाहर विदेशी बहू को धरने पर बैठा देख लोग चौंक गए। उसका पति और बेटी भी साथ थे। विदेशी बहू आते-जाते लोगों को बता रही थी कि वह अपनी सास से परेशान है। उसने सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


बहू का नाम है ओल्गा एफिमेकोवा। वह रूस से है। 2011 में उसकी शादी इंद्रपुरी के विक्रांत सिंह चंदेल से हुई। ओल्गा का आरोप है कि सास निर्मला चंदेल उससे दहेज के रूप में 10 लाख मांग रही है। विक्रांत भी उसके आरोप को सही बता रहे हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि उनकी मां ने प्रापर्टी उनकी बहन के नाम कर दी है। वह स्कूल चलाती है। ओल्गा का कहना है कि वह सास के खिलाफ आमरण अनशन करेगी। उसे धरने पर बैठा देखने के लिए आस पास से लोग आ रहे हैं। उसने पुलिस को भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

Foreign bride started strike against her in laws
दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

उधर, निर्मला चंदेल का कहना है कि उसकी बेटी पति से अलग रहती है, इसलिए संपत्ति उसके नाम की है। उनका आरोप है कि ओल्गा इसी तरह पहले भी उस पर दबाव बनाकर 11 लाख ले चुकी है।

ओल्गा की जेठानी आरती का भी यही कहना है कि वह अपशब्द बोलती है। उसका इरादा पैसा लेकर गोवा जाने का है। न्यू आगरा थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। यह संपत्ति विवाद का केस है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed