फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   foreign aid: Had the government done its job, it would not have come to this: Rahul Gandhi 

राहुल का तंज: विदेशी मदद लेकर वाहवाही लूट रही सरकार, काम करती तो ये नौबत ही नहीं आती

Mon, 10 May 2021 07:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 10 May 2021 07:31 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कोरोना संकट के बीच विदेशों से मदद लेने को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोग्य सेतु एप को अयोग्य सेतु एप करार दिया। 
 

विज्ञापन
foreign aid: Had the government done its job, it would not have come to this: Rahul Gandhi 
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्र सरकार पर भड़कते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए विदेशों से मदद पाने को लेकर सरकार का लगातार सीना ठोंकना बहुत दयनीय है। यदि सरकार ने काम किया होता तो उसे ऐसा नहीं करना पड़ता। उन्होंने आरोग्य सेतु एप को अयोग्य सेतु एप करार दिया। 

विज्ञापन


राहुल ने सोमवार को ट्वीट कर यह बातें कहीं। राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा, 'विदेशी सहारा पाने पर केंद्र सरकार का बार-बार छाती ठोकना निराशाजनक है। अगर मोदी सरकार ने अपना काम किया होता, तो ये नौबत ना आती।' 
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'एप-निर्भर मोदी सरकार के नाम संदेश: दुर्भाग्य से कोरोना उन्हें भी हो रहा है जिनके पास इंटरनेट सुविधा नहीं है-यानि देश की आधी से ज्यादा आबादी! नहीं बचाएंगे 'अयोग्य सेतु व NoWin' जैसे एप बल्कि वैक्सीन के दो जैब।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले गत सप्ताह कांग्रेस ने विदेशों से आ रही मदद को लेकर पारदर्शिता की मांग की थी और पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की थी कि वे भारत को विभिन्न देशों से मिली मदद का ब्योरा जनता के सामने रखें।  बता दें, भारत कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। देश को अमेरिका, रूस, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, आयरलैंड, बेज्यिम, रोमानिया, सिंगापुर, स्वीडन व कुवैत समेत कई देशों से भारी मात्रा में चिकित्सा सहायता प्राप्त हो रही है। देश में बीते करीब एक सप्ताह से रोज साढ़े तीन लाख से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे हैं। मौतों का आंकड़ा भी रिकॉर्ड स्तर का छू चुका है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed