{"_id":"58d3d80b4f1c1bb6681a5e30","slug":"forces-must-be-ready-for-warfare-along-borders-army-chief-bipin-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना प्रमुख बिपिन रावत बोले- किसी भी तरह की जंग के लिए रहें तैयार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना प्रमुख बिपिन रावत बोले- किसी भी तरह की जंग के लिए रहें तैयार
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने सेना को सीमा पर परंपरागत युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा सेना को तुरंत आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस किया जाना चाहिए। जनरल रावत ने कहा कि हमें इस ओर ध्यान देना होगा कि सेना में ट्रायल प्रक्रिया बहुत लंबी न खिंचे।
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि भारत को अभी परंपरागत और गैर परंपरागत दोनों तरह की जंग का सामना करना पड़ेगा। इस चुनौती के लिए सेना को तैयार रहना पड़ेगा। जनरल रावत ने दो दिवसीय सैन्य संचार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सशस्त्र सेनाओं को देश की सीमा पर परंपरागत युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने सेना के लिए नवीनतम टेक्नोलॉजी पर भी बल दिया और इसमें जल्दी करने को कहा ताकि उसे सेना में शामिल करते ही वह व्यर्थ न हो जाए। रावत ने कहा कि सीमा पर युद्ध के लिए संचार तकनीक आसान और हल्की होना चाहिए और इसका रखरखाव आसान होना चाहिए। इस अवसर पर रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि सरकार सेना की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सूचना प्रौद्योगिकी से इसे और बल मिलेगा।
विज्ञापन