{"_id":"5bb917e3867a5568542d400f","slug":"for-the-trinamool-congress-the-cpi-m-will-not-be-untouchable-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृणमूल कांग्रेस के लिए माकपा भी अछूत नहीं, दिया जाएगा न्योता : ममता बनर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तृणमूल कांग्रेस के लिए माकपा भी अछूत नहीं, दिया जाएगा न्योता : ममता बनर्जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगले आम चुनावों में भाजपा के खिलाफ लड़ाई में तृणमूल कांग्रेस की कट्टर प्रतिद्वंद्वी माकपा भी उनके लिए अछूत नहीं है। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी को यहां विपक्षी दलों की प्रस्तावित मेगा रैली में केरल के मुख्यमंत्री पिनयारी विजयन को भी न्योता दिया जाएगा।
विज्ञापन
ममता ने कहा कि वे उक्त रैली के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, बसपा प्रमुख मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत दूसरे विपक्षी नेताओं को भी न्योता भेजेंगी।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि माकपा अब भी उनके खिलाफ साजिश रच रही है। बावजूद इसके सभी वामपंथी बुरे नहीं है। इसलिए उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री को बुलाने का फैसला किया है। इसके अलावा दूसरे वामपंथी दलों के नेताओं को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन