{"_id":"5ef1021e8ebc3e42ba5635de","slug":"for-the-first-time-in-the-history-of-the-indian-navy-a-husband-and-wife-working-as-cmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार बतौर सीएमओ काम कर रहे पति-पत्नी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार बतौर सीएमओ काम कर रहे पति-पत्नी
Tue, 23 Jun 2020 12:40 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Captain Naveen S Singhal Twitter
भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार, दक्षिणी और पूर्वी नौसेना कमांड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में एक दंपति काम कर रहे हैं। आरती सरीन ने कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान के चिकित्सा अधिकारी का कमान संभाला। वहीं, उनके पति सर्जन रियर एडमिरल सीएस नायडू मौजूदा समय में विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना में चिकित्सा अधिकारी हैं। बता दें कि हाल ही में सरीन को सर्जन रियर एडमिरल के रैंक में प्रोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों के मुताबिक भारतीय नौसेना के इतिहास में यह पहली बार है जब पति और पत्नी दोनों दो कमान के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में काम करेंगे। इतना ही नहीं यह पहली बार है जब दक्षिणी नौसेना कमान में एक महिला बतौर सीएमओ काम करेगी।
विज्ञापन
आरती सरीन की बात की जाए तो उन्होंने विशाखापत्तनम के तिंपैनी स्कूल में अपनी स्कूलिंग की। इसके बाद उन्होंने आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल से ग्रेजुएशन किया। दिसंबर 1985 में आरती आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेस में कमीशंड हुईं, जहां उन्होंने दो पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री ली। उन्होंने एएफएमसी पुणे से रेडियोलॉजी में एमडी की। उन्होंने टाटा मेमोरियल हास्पिटल मुंबई से डीएनबी रेडिएशन ओंकोलॉजी किया।
विज्ञापन
आरती सरीन के अनुभव की बात करें तो उन्होंने नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला विशाखापत्तनम के साथ पोर्ट ब्लेयर, विशाखापत्तनम, कोच्चि और मुंबई में नौसेना के अस्पतालों में अपनी सेवा दी है। आरती 20 फरवरी से कोच्चि में कार्यरत हैं। आरती सरीन ने दक्षिणी नौसेना कमान में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ क्वारंटीन फेसिलिटिज में भी अपनी सेवा दी है।