फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   For the first time bjp win all seats in Bundelkhand

बुंदेलखंड में पहली बार सभी सीटों पर खिला कमल

Sun, 12 Mar 2017 07:02 AM IST
amarujala.com- Presented by : अकरम
amarujala.com- Presented by : अकरम Updated Sun, 12 Mar 2017 07:02 AM IST
विज्ञापन
For the first time bjp win all seats in Bundelkhand
सांकेतिक चित्र

फसल कटाई के मौसम फाल्गुन में भाजपा ने बुंदेलखंड में वोटों की शानदार फसल काटी। चुनावी इतिहास में पहली बार सभी 19 सीटों पर उसके वोटों की इतनी बढ़िया फसल उगी कि भाजपा नेता खुद हैरान हैं। पिछले विधानसाभा चुनाव में मात्र एक सीट पर सिमटी भाजपा अब सभी 19 सीटों पर काबिज हो गई है। सपा को आठ, बसपा छह और कांग्रेस को अपनी सभी चार सीटों से हाथ धोना पड़ा है।

विज्ञापन


बुंदेलखंड में पिछले 2012 के चुनाव में सपा और बसपा को छह-छह, कांग्रेस को चार और भाजपा को तीन सीटें मिली थीं। बाद में हमीरपुर और चरखारी से चुनाव जीतीं भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति और उमा भारती लोकसभा चुनाव लड़ीं और जीत गईं। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इससे दोनों सीटों पर उप चुनाव हुए और सपा ने दोनों सीटें जीत लीं। निवर्तमान विधायकों में भाजपा के पास मात्र एक सीट झांसी की थी। सपा आठ, बसपा छह और कांग्रेस के पास चार सीटें थीं। 
विज्ञापन


शनिवार को आए चुनाव परिणाम में इन सभी पर भाजपा का परचम लहराया है। गौरतलब है कि बुंदेलखंड में फाल्गुन माह में फसल कटाई शुरू हो जाती है। इन दिनों कटाई का काम जोरों पर है। इसी बीच चुनाव नतीजों ने वोटों की खेती को भी परवान चढ़ा दिया। इसमें भाजपा की बल्ले-बल्ले हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed