फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   for release central jail prisoners begin hunger strike in agra

रिहाई के लिए सेंट्रल जेल के कैदियों ने शुरू की भूख हड़ताल

Tue, 30 Aug 2016 05:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 30 Aug 2016 05:46 AM IST
विज्ञापन
for release central jail prisoners begin hunger strike in agra

सेंट्रल जेल में सोमवार सुबह 100 से अधिक  कैदियों ने रिहाई के लिए भूख हड़ताल कर दी। इन्हें उम्र कैद की सजा मिली है जबकि जेल में 14 साल से अधिक  बिता चुके हैं। इस हड़ताल से कारागार मंत्री तक टेंशन में आ गए। उन्होंने जेल अधिकारियों से फोन पर बात की।  इसके बाद कैदियों को मनाया गया। ज्यादातर मान गए लेकिन तीन-चार ने शाम को भी भोजन करने से मना कर दिया।

विज्ञापन


सेंट्रल जेल में ऐसे 350 कैदी हैं जिन्हें यहां 14 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनकी रिहाई के लिए जेल प्रशासन ने कई बार प्रयास किए लेकिन कभी शासन से फाइल लौटा दी गई तो कभी पुलिस की रिपोर्ट नेगेटिव रही। इसके चलते रिहाई नहीं हो पाई। इस बीच राजस्थान और मध्य प्रदेश में ऐसे कैदियों की रिहाई हुई है, जो चौदह साल से अधिक सजा काट चुके थे।
विज्ञापन


इसके अलावा 65 साल से अधिक उम्र के कैदी भी रिहा किए गए हैं लेकिन इन दोनों आधार पर आगरा सेंट्रल जेल से एक भी कैदी की रिहाई नहीं हो पाई। इसके विरोध में रविवार को तीन चार कैदियों ने भोजन करने से मना कर दिया। जेल सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह इनके साथ कई और कैदी मिल गए

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदी रक्षकों पर भड़काने का शक

for release central jail prisoners begin hunger strike in agra

दोपहर को संख्या 100 से ऊपर पहुंच गई। कई कैदियों ने जेल में पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर धरना भी दिया। हालांकि जेलर लाल रत्नाकर का कहना था कि मुश्किल से चार-पांच कैदी हड़ताल कर रहे थे। वह भी बाद में मान गए।

हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे हरिद्वार के रविंद्र गिरी से मिलने उनकी पत्नी बबिता और बेटी नंदिनी पहुंची। उन्होंने बताया कि अंदर कैदी भूख हड़ताल पर हैं। वह जेल से रिहाई चाहते हैं। सरकार उनकी सुन नहीं रही है। उम्र कैद की सजा पाए जो कैदी 14 साल से ज्यादा बिता चुके हैं, उनमें से ज्यादातर ने हड़ताल कर रखी है। मुलाकाती जो खाना लेकर आ रहे हैं, वह उसे लौटा रहे हैं।

सोमवार को ही जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने चार्ज लिया। उस समय कैदियों की भूख हड़ताल चल रही थी। जेल सूत्रों का कहना है कि हड़ताल का एक मकसद नए अधीक्षक पर दबाव बनाना भी रहा। इसके लिए बंदी रक्षकों ने कैदियों को भड़काया। इस सवाल पर जेल अधीक्षक का कहना था कि अगर यह सही पाया गया तो बंदी रक्षकों पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed