फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   for National Highway construction, Puranigudam Minaret is Being Shifted

एकता की मिसाल: हिंदुओं की मदद से बचाई जा रही सदियों पुरानी मस्जिद की मीनार

Fri, 26 Apr 2019 02:29 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 26 Apr 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
for National Highway construction, Puranigudam Minaret is Being Shifted
पुरानीगोदाम मीनार (फाइल फोटो)

आजकल असम के नौगांव जिले में स्थित पुरानीगोदाम मीनार के काफी चर्चे हैं। इसकी वजह है 1824 में बनी पुरानीगोदाम मस्जिद के अंदर स्थित एक मीनार। जिसे कुछ साल पहले राजमार्ग चौड़ीकरण प्रक्रिया के तहत गिराया जाना था। मगर क्षेत्र के मुस्लिमों सहित हिंदू भी इसे बचाने के लिए आगे आए।

विज्ञापन


2015 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एनएच-37 को चार लेन के राजमार्ग में बदलने का प्रस्ताव रखा था। मगर इसके रास्ते में मीनार आ रही थी। कुछ हिंदू और मुस्लिम नागरिकों ने जिला प्रशासन से बातचीत की और उन्हें इस मीनार के संरक्षण के लिए ज्ञापन दिया। जिसके जवाब में एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी विभाग ने कहा कि मीनार को कहीं और ले जाना मुश्किल होगा।

विज्ञापन

नागरिकों ने जुटाया चंदा

एनएचएआई ने जब हाथ खड़े कर दिए तो क्षेत्र के नागरिक चुप नहीं बैठे। उन्होंने मीनार के संरक्षण के लिए चंदा इकट्ठा किया। उनके इस अभियान की भनक हरियाणा के एक इंजीनियरिंग कंपनी को लगी। समस्या का समाधान निकालने वाले इंजीनियर गुरदीप चौहान ने कहा, 'हमने नागरिकों के सामने लिफ्टिंग और शिफ्टिंग तकनीक का प्रस्ताव रखा। इस तकनीक में हम इमारत को प्लेट रोलर्स की मदद से उसकी नींव से उठाकर दूसरी जगह ले जाते हैं। मीनार का आधार 42 मीटर व्यास का है। उसके ऊपर खूबसूरत सजावट की गई है। जिसे इतने सालों में भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन में पूरा हो जाएगा काम

छह मजदूरों की मदद से मीनार को 70 फीट दूर ले जाया जा रहा है। चौहान ने बताया, 'शुरुआत में हमने पांच लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया था। मगर अब यह बढ़कर आठ लाख रुपये हो गया है। हमारी कंपनी ने भी थोड़ा योगदान किया है। अभी तक 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आने वाले 20 दिनों में हम पूरा काम कर लेंगे।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed