फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   for family planning UP govt will give condoms as shagun to newly weds couples

यूपी सरकार का 'तोहफा', नए जोड़ों को शगुन में देगी कंडोम और किट

Thu, 06 Jul 2017 01:56 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 06 Jul 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
for family planning UP govt will give condoms as shagun to newly weds couples

उत्तर प्रदेश में सरकार नए शादी-शुदा जोड़ों को 'शगुन' में ऐसा गिफ्ट देने की तैयारी कर रही है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। सरकार की ओर से शगुन में एक किट दी जाएगी, जिसमें कंडोम समेत गर्भनिरोधक दवाई और दूसरी जरूरी चीजें होंगी। सूत्रों के मुताबिक शादियों में दिया जाने वाला ये शगुन आशा वर्कर्स नाम के संस्थान की मदद से बांटे जाएंगे। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सरकार अपनी मिशन परिवार विकास योजना के तहत इस मुहिम की शुरुआत करने जा रही है। साथ ही वो अपनी इस योजना का ऐलान 11 जुलाई को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर करेगी।
विज्ञापन


मिशन परिवार विकास के प्रोजेक्ट मैनेजर अवनीश सक्सेना का कहा है कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य नए जोड़ों को शादी-शुदा जिंदगी से जुड़ी जिम्मेदारियों के लिए अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि इसके साथ नए जोड़ों को ब्रोशर भी दिए जाएंगे जिनमें फैमिली प्लानिंग से जुड़ी अहम जानकारियां होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, ये सवाल उठा कि जिन्हें पढ़ना नहीं आता उनके लिए इन ब्रोशर्स का क्या काम? इस पर जवाब देते हुए सरकार की ओर से कहा गया है कि आशा वर्कर्स के कार्यकर्ता पढ़कर उन नए जोड़ों को इस बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed