फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Food delivery boy dies after being hit by Audi car in Pune

Hit and Run Case: पुणे में एक और हिट एंड रन का मामला, ऑडी कार की टक्कर में फूड डिलीवरी बॉय की मौत

Fri, 11 Oct 2024 12:35 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 11 Oct 2024 12:35 PM IST
सार

Hit and Run Case: पुणे से एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आ रहा है, जहां शुक्रवार तड़के एक ऑडी कार सवार ने बाइक सवार फूड डिलवरी बॉय को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में डिलवरी बॉय की मौत हो गई।

विज्ञापन
Food delivery boy dies after being hit by Audi car in Pune
पुणे कार दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे से एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आ रहा है। जहां शुक्रवार तड़के एक ऑडी कार की टक्कर से फूड डिलीवरी बॉय की जान चली गई। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुणे में एक निजी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा चलाई जा रही हाई-एंड कार ने उसके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक फूड डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। डिलीवरी बॉय की पहचान रऊफ अकबर शेख के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान की बात करें तो ऑडी कार चालक आयुष तायल रंजनगांव, एमआईडीसी में एक फर्म में वरिष्ठ कार्मचारी हैं। पुलिस ने तायल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा है, जिससे ये पता चल सके कि आरोपी गाड़ी चलाते समय नशे में था या नहीं। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फूटेज से पुलिस आरोपी को पकड़ा
पुणे के मुंडवा इलाके में ताड़ीगुट्टा के पास शुक्रवार तड़के हुई इस दुर्घटना के बाद इलाके में तनाव है। वहीं, हादसे के बाद ऑडी कार चला रहा आरोपी आयुष तायल मौके से भाग गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसका उसे हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकरी
वहीं इस मामले में आगे की जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त मनोज पेल ने कहा कि आरोपी घटनास्थल से भाग गया, लेकिन बाद में पुलिस द्वारा कार की पहचान करने और उसके विवरण के साथ उसे ट्रैक करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का इस्तेमाल करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।




पुणे में हिट एंड रन के मामले
18 मई 2024 की वो रात जब पुणे के कल्याणी नगर इलाके में हुए पोर्शे कार दुर्घटना के कारण पूरे देश में बाते तेज हो गई थी। उस घटना में एक युवक और एक लड़की की जान चली गई। एक नाबालिग ने बाइक सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़के और लड़की को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed