फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Focus on wooing young voters A dedicated team Gen-Z outreach what transpired first meeting of the BJP new team

युवा वोटरों को साधने पर फोकस: Gen-Z आउटरीच के लिए खास टीम, भाजपा की नई टीम की पहली बैठक में क्या- क्या हुआ?

Sat, 22 Aug 2026 02:08 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 22 Aug 2026 02:08 PM IST
सार

भाजपा ने देशभर के युवाओं, खासकर जेन-जी, से जुड़ाव मजबूत करने के लिए विशेष आउटरीच टीम बनाई है। इसमें कई बड़े नेता शामिल हैं। कार्यक्रम के जरिए युवाओं की चिंताओं और अपेक्षाओं को समझने और उनसे सीधा संवाद बढ़ाने की कोशिश होगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Focus on wooing young voters A dedicated team Gen-Z outreach what transpired first meeting of the BJP new team
भाजपा का Gen-Z आउटरीच प्लान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश भर के युवाओं के साथ जुड़ाव को मजबूत करने के मकसद से अपने आने वाले 'जेन-जी आउटरीच प्रोग्राम' को आगे बढ़ाने के लिए एक खास टीम बनाई है।

विज्ञापन

टीम में कौन-कौन शामिल है? 
शनिवार को पार्टी के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया, 'इस आउटरीच पहल के लिए बनाई गई टीम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े, गुजरात के मंत्री हर्ष संघवी, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी और कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।'

विज्ञापन

इस प्रोग्राम का क्या मकसद है?  
उम्मीद है कि भाजपा जल्द ही जेन जी के साथ यह आउटरीच प्रोग्राम शुरू करेगी। यह युवा पीढ़ी के साथ ज्यादा सीधा और लगातार संवाद कायम करने की पार्टी की कोशिशों का हिस्सा है। इस प्रोग्राम का मकसद 'जेन जी' की उम्मीदों, चिंताओं और अपेक्षाओं को समझना है। इसके साथ ही, यह युवाओं को भाजपा नेताओं से सीधे जुड़ने और उनसे जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखने का मंच भी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी इस पहल का इस्तेमाल युवा वोटरों के साथ अपना जुड़ाव मजबूत करने और बातचीत, चर्चा व अन्य गतिविधियों के जरिए अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए भी करेगी। टीम में अलग-अलग संगठनात्मक और राजनीतिक बैकग्राउंड वाले नेताओं को शामिल करना यह दिखाता है कि भाजपा नई पीढ़ी तक पहुंचने के साथ-साथ संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को एक साथ लाने पर ध्यान दे रही है।

नई टीम की पहली बैठक हुई
'जेन-जी' आउटरीच प्रोग्राम के शेड्यूल, फॉर्मेट और जगहों के बारे में और जानकारी जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई बनी राष्ट्रीय टीम की पहली परिचय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक बीजेपी पदाधिकारियों के तौर पर उनकी नई पारी की औपचारिक शुरुआत होगी। भाजपा की बैठक से पहले राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के सभी छह पद गाए गए।


बैठक में क्या- क्या हुआ? 
इस बैठक में भाजपा के देशव्यापी 'मोदी@25' अभियान को लेकर चर्चा हुई ह। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया गया है। इसके साथ ही हर पदाधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारियों के क्षेत्रों पर चर्चा हुई। वहीं, बैठक में अगले साल सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को और 2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों और संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed