फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FM Nirmala Sitharaman slams rahul gandhi for his cost of implementing KhataKhat schemes

Politics: 'खटाखट योजना की लागत के बारे में कुछ पता है, कैसे लागू करेंगे?' वित्त मंत्री की राहुल को चुनौती

Mon, 13 May 2024 05:39 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 13 May 2024 05:39 PM IST
सार

सीतारमण ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे देश को बताएं कि कैसे बिना टैक्स बढ़ाए, उधार लिए और अर्थव्यवस्था को गिराए बिना कैसे वे अपनी फिजूलखर्ची खटाखट योजना को लागू करेंगे। भारत के लोग इसका जवाब चाहते हैं। इसका जवाब दें राहुल गांधी।  

विज्ञापन
FM Nirmala Sitharaman slams rahul gandhi for his cost of implementing KhataKhat schemes
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया कि वे गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिलाओं को एक लाख रुपये देंगे। क्या राहुल गांधी को इस योजना को लागू करने की लागत के बारे में कुछ पता है। वित्त मंत्री ने गांधी को चुनौती दी है कि वे जनता को बताएं कि आखिर कैसे वे अपनी योजनाओं को लागू करेंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस के वादों के उलट एक तस्वीर पेश करूंगी: सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक्स पर सोमवार को एक पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार के राजकोषीय प्रबंधन (कर्ज) के बारे में बहुत कुछ कहा गया। कई बार हमारी जीडीपी वृद्धि की ऋण गणना के आधार से तुलना की गई। मैं कांग्रेस के उलट एक स्पष्ट तस्वीर रखना चाहूंगी, जो कांग्रेस के ऊंचे-ऊंचे वादों के पीछे छिप गई है। वह गैर पारदर्शी है और वास्तविकता से अलग है।  

विज्ञापन

खटाखट योजनाओं की वित्तीय लागत कितनी होगी?
केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट में कहा कि क्या कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किए गए बड़े-बड़े वादों की लागत पर कुछ विचार किया है। क्या उन्हें कुछ पता है कि खटाखट योजनाओं की वित्तीय लागत कितनी होगी। क्या वे अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए कर्ज लेंगे या टैक्स बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी खटाखट योजनाओं के चक्कर में कल्याणकारी योजनाएं को बंद कर देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सीतारण की राहुल को चुनौती
सीतारमण ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे देश को बताएं कि कैसे बिना टैक्स बढ़ाए, उधार लिए और अर्थव्यवस्था को गिराए बिना कैसे वे अपनी फिजूलखर्ची योजना को लागू करेंगे। भारत के लोग इसका जवाब चाहते हैं। इसका जवाब दें राहुल गांधी।  

भाजपा सरकार में अर्थव्यवस्था बेहतर
वित्त मंत्री ने कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार का राजकोषीय प्रबंधन यूपीए सरकार की तुलना में काफी बेहतर है। वह भी तब, जब हमारी सरकार ने कोविड-19 जैसे एक बुरा दौर देखा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का कर्ज जो 2013-14 के अंत में सकल घरेलू उत्पाद का 52.2 प्रतिशत था, वह 2018-19 में कम होकर लगभग 48.9 प्रतिशत हो गया। राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2014 में 4.5 प्रतिशत था और वित्त वर्ष 2019 में यह 3.4 प्रतिशत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed