फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Floods affect preparations for Eid celebration in Barpeta Assam

Assam Flood: असम में 67000 से अधिक लोग प्रभावित, चीजों की कीमतें छू रहीं आसमान; हजारों लोग नहीं मना पाएंगे ईद

Wed, 28 Jun 2023 10:09 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Jun 2023 10:09 AM IST
सार

बारपेटा जिले के भेला क्षेत्र के एक गांव शिल्ला के रहने वाले रफीकुल इस्लाम ने कहा कि बाढ़ से 15-20 गांव प्रभावित हैं। लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी में हमारा ईदगाह मैदान डूब गया है।

विज्ञापन
Floods affect preparations for Eid celebration in Barpeta Assam
असम में बाढ़ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एक तरफ देश में ईद-उल-अजहा मनाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, तो वहीं असम के बारपेटा जिले में बाढ़ ने लोगों की खुशियों पर पानी फेर दिया है। बारपेटा जिले के 93 गांवों के 67,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं 15 गांवों के ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ के कारण वे इस साल ईद-उल-अजहा नहीं मना पाएंगे।

विज्ञापन


बारपेटा जिले के भेला क्षेत्र के एक गांव शिल्ला के रहने वाले रफीकुल इस्लाम ने कहा कि बाढ़ से 15-20 गांव प्रभावित हैं। लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी में हमारा ईदगाह मैदान डूब गया है और हम इसे लेकर बहुत चिंतित हैं। बाढ़ के कारण वे ईद नहीं मना पाएंगे।
विज्ञापन


एक अन्य बाढ़ प्रभावित ग्रामीण रकीबुल इस्लाम ने कहा कि हमें ईद मनाने के लिए दूसरी जगह जाना होगा। हमारी ईदगाह में बहुत पानी है।
गुलाब अली ने कहा कि बाढ़ के कारण सब्जी समेत अन्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। कई लोग अभी भी राहत शिविरों में रह रहे हैं क्योंकि बाढ़ का पानी अभी भी हमारे घरों में भरा पड़ा है। इस बार ईद घर पर मनाना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नजरुल भुइयां नाम के ग्रामीण ने कहा कि लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हमें नहीं पता कि हम ईद कैसे मना पाएंगे। सब्जियों और अन्य वस्तुओं की कीमतें बहुत अधिक बढ़ रही हैं। भेला इलाके के शिक्षक नजीब अली अहमद ने कहा कि लोगों को बहुत समस्या हो रही है। बाढ़ के कारण इस बार हमारे लिए ईद मनाना मुश्किल होगा. हम इसे लेकर बहुत चिंतित हैं।




असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, बारपेटा जिले में 225 हेक्टेयर फसल भूमि वर्तमान में पानी में डूबी हुई है। पिछले 48 घंटों में जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या छह हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed