{"_id":"5d3384528ebc3e6cf2319e9a","slug":"flood-toll-in-assam-bihar-crosses-150-flood-like-situation-in-7-punjab-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ का कहर: असम, बिहार में मृतकों की संख्या 150 के पार, जल स्तर बढ़ने से पंजाब में हालात खराब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाढ़ का कहर: असम, बिहार में मृतकों की संख्या 150 के पार, जल स्तर बढ़ने से पंजाब में हालात खराब
Sun, 21 Jul 2019 02:44 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पूर्व भारत और बिहार में भारी मानसूनी बारिश के कारण बाढ़ का कहर लगातार जारी है। असम और बिहार में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या शनिवार को 150 के पार पहुंच गई। उधर, पंजाब के भी 7 जिलों में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, राज्य में बाढ़ का पानी उतरने लगा है और बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या अब घटकर 24 रह गई है। लेकिन शनिवार को भी राज्य में बाढ़ जनित हादसों के कारण 12 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में बाढ़ के कारण अब कुल 59 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य में अब भी 1.51 लाख हेक्टेयर फसल पानी में डूबी हुई है, जबकि काजीरंगा नेशनल पार्क का अधिकतर हिस्सा पानी में डूबा हुआ है। विश्व हेरिटेज साइट के तौर पर संरक्षित इस पार्क में बाढ़ के कारण 13 जुलाई से अब तक 129 जानवर मारे जा चुके हैं, जिनमें 10 दुर्लभ भारतीय एक सींग वाले गैंडे भी शामिल हैं। इनके अलावा 62 हॉग डियर, 8 सांभर हिरण, 8 भालू, 5 स्वैम्प डियर, दो साही, एक हाथी और एक जंगली भैंस शामिल है। राज्य के 3024 गांवों में 44,08,142 लोगों का जनजीवन अब भी बाढ़ के कारण प्रभावित हैं।