Gujarat: भारी बारिश के अलर्ट के बीच गुजरात में बाढ़ जैसे हालात; शाह ने CM से की बात, हरसंभव मदद का वादा किया
आईएमडी ने 27 अगस्त की सुबह तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा दक्षिण गुजरात के कुछ भागों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। लोगों को ऐसी जगह से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक हरकत में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से बात की है। शाह ने उन्हें केंद्र सरकार से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
#WATCH | Gujarat: Waterlogging situation in several parts of Nadiad city due to incessant rainfall in the area. pic.twitter.com/HqLt83MKyE
— ANI (@ANI) August 26, 2024विज्ञापन
गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी
इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान पर बना दबाव का क्षेत्र अधिक दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। इस वजह से अगले दो-तीन दिन में दोनों राज्यों के अलावा गुजरात, गोवा तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
#WATCH | Gujarat: Search & rescue operation carried out for 17 people stranded after a tractor's attached trolley overturned near Morbi's Dhavana village. pic.twitter.com/MUjzrgfInt
— ANI (@ANI) August 26, 2024
आईएमडी ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
आईएमडी ने ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए कहा कि 26 अगस्त को पश्चिम मध्यप्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। 26 से 29 अगस्त तक पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। गुजरात, निकटवर्ती पाकिस्तान, उत्तर महाराष्ट्र और उत्तरपूर्वी अरब सागर में 26 अगस्त को 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है और इनकी रफ्तार 27 और 28 अगस्त को बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
30 अगस्त तक समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना
गुजरात, पाकिस्तान और उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में 30 अगस्त तक समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में भी 26 अगस्त को समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है। आईएमडी ने मछुआरों को 30 अगस्त तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी, खासकर गुजरात, पाकिस्तान और महाराष्ट्र के तटों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है।
दक्षिण गुजरात में सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
इससे पहले दक्षिण गुजरात में शनिवार और रविवार को भारी बारिश के कारण वलसाड और नवसारी जिलों में सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। 48 घंटों तक लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया था, जिससे सामान्य जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण सूरत, तापी और नर्मदा जैसे जिले भी बुरी तरह प्रभावित हुए थे। आईएमडी ने मंगलवार सुबह तक वडोदरा, सूरत, भरूच, नवसारी, वलसाड सहित दक्षिण गुजरात के जिलों और सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली और भावनगर में कुछ स्थानों पर अत्याधिक बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।
उत्तर गुजरात के कई हिस्सों जलभराव
इस बीच उत्तरी गुजरात के कुछ हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई थी, जिससे निचले इलाके में जलमग्न हो गए और राज्य राजमार्ग एवं गांवों को जोड़ने वाली सड़कें अवरुद्ध हो गईं। आईएमडी ने 27 अगस्त की सुबह तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा दक्षिण गुजरात के कुछ भागों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।