फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood in Sikkim death toll increases Dalai Lama expected to visit Sikkim next month

Sikkim: बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हुई, अगले महीने दलाई लामा के सिक्किम दौरे की उम्मीद

Wed, 11 Oct 2023 12:39 PM IST
श्वेता महतो अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक
अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 11 Oct 2023 12:39 PM IST
सार

सिक्किम के मुख्य सचिव वी बी पाठक ने बताया कि धर्मगुरु दलाई लामा की सिक्किम यात्रा अगले महीने तक संभव हो सकती है। उन्होंने कहा अगर मौसम ने साथ दिया और मार्गों को हम ठीक कर पाए तो उनकी प्रार्थना सभाएं अगले महीने तक हो सकती हैं।

विज्ञापन
Flood in Sikkim death toll increases Dalai Lama expected to visit Sikkim next month
Flood in Sikkim - फोटो : Social Media

विस्तार

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई। इनमें 37 शव सिक्किम और पश्चिम बंगाल से 58 शव बरामद हुए हैं। 78 लोग अभी भी लापता हैं। 30 लोग घायल हैं। सिक्किम राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के मुताबिक बाढ़ प्रभावित चार जिलों मंगन, गंगकोट, पाक्योंग और नामची में अब तक 37 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 10 भारतीय सेना के जवान भी शामिल हैं। जबकि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और कालिंगपोंग से अब तक 58 शव बरामद हुए हैं, जिनमें से छह सेना के जवान हैं। इन जिलों में 87,300 लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 2563 बचाया गया।

विज्ञापन


सचिव रिन्जिंग चेवांग भूटिया ने बताया कि मौसम की खराबी के चलते बुधवार शाम को गंगटोक के वायुसेना का कोई ही हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। हालांकि मंगन और रिंगिम से चुंगथांग के लिए उड़ाने भरी लेकिन इनमें लोगों को निकाल नहीं पाए केवल जरूरी सामान पहुंचाई गई। उन्होंने बताया अगर गुरुवार को मौसम ठीक रहेगा तो फंसे हुए लोगों को निकालने का काम जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने के कारण नीचले इलाके के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। उन्होंने कहा, घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सभी को सतर्क रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन


अगले दो दिनों में निकाल लिए जाएंगे सभी पर्यटक: पाठक
इस बीच, सिक्किम के मुख्य सचिव वी बी पाठक ने कहा है कि अगर अगले दो दिनों तक मौसम ने साथ दिया तो मंगन जिला और अन्य स्थानों पर फंसे हुए पर्यटकों को निकाल लेंगे। उन्होंने कहा, हम मौसम विभाग के साथ संपर्क में हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, वायु सेना, आईटीवीपी, पुलिस, स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसएसडीएमए लगातार लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अगले महीने हो सकती है दलाई लामा की सिक्किम यात्रा
मुख्य सचिव ने बताया कि धर्मगुरु दलाई लामा की सिक्किम यात्रा अगले महीने तक संभव हो सकती है। उन्होंने कहा अगर मौसम ने साथ दिया और मार्गों को हम ठीक कर पाए तो उनकी प्रार्थना सभाएं अगले महीने तक हो सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक जानकारी के मुताबिक सिक्किम में बाढ़ के कारण हुई हालिया आपदा और राहत प्रयासों में राज्य मशीनरी के चल रहे फोकस को देखते हुए, धर्मगुरु दलाई लामा की 16 से 22 अक्टूबर तक होने वाली गंगटोक और सालुगाड़ा की यात्रा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed