फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood in assam, Flood Situation Worsens In Assam, Over 258 Lakh People Affected

संकट: असम में बाढ़ का कहर जारी, कामरूप और लखीमपुर के गांवों में स्थिति भयावह, सैंकड़ों घर हुए जलमग्न

Mon, 30 Aug 2021 02:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 30 Aug 2021 02:07 PM IST
सार

असम में सोमवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई, जिससे 14 जिलों में 2.60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 

विज्ञापन
Flood in assam, Flood Situation Worsens In Assam, Over 258 Lakh People Affected
असम में बाढ़ - फोटो : ANI

विस्तार

असम में सोमवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई, जिससे 14 जिलों में 2.60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, पानीखैती, बारपेटा, विश्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, माजुली नागांव, शिवसागर और तिनसुकिया जिलों में बाढ़ से 2,58,100 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


लखीमपुर में सबसे अधिक 1.05 लाख से अधिक लोग प्रभावित है, इसके बाद माजुली में 57,200 से अधिक लोग और धेमाजी में लगभग 35,500 लोग प्रभावित हैं। एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में, 732 गांव जलमग्न हैं और पूरे असम में 24,704.86 हेक्टेयर कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई है। 
विज्ञापन


कामरूप के पानीखैती गांव में स्थिति भयावह
कामरूप के पानीखैती गांव में बाढ़ के पानी में सैंकड़ों घर डूब गए हैं। कई किसानों के फसल बर्बाद हो गए। राहत बचाव का कार्य जारी है। स्थानीय निवासी कमला कहती हैं कि लगभग तीन दिन पहले बाढ़ का पानी मेरे घर में घुस गया था। मेरे बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। भोजन की कोई व्यवस्था नहीं है। मैं इस स्थिति में कैसे रहूंगी। वहीं एक और स्थानीय निवासी अली कहते हैं कि बाढ़ की चपेट में 200 से अधिक  घर डूब गए हैं। अभी तक कोई हमारी मदद के लिए नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed