फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood alert: These 11 rivers are causing devastation in Northeast water level of rivers increasing every hour

Flood alert: ये 11 नदियां ला रहीं हैं पूर्वोत्तर में तबाही! हर घंटे बढ़ता जा रहा है इन नदियों का जलस्तर

Fri, 05 Jul 2024 03:09 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्वोत्तर में लगातार बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। पूर्वोत्तर के अलग-अलग राज्यों में पानी से मचे हाहाकार को लेकर केंद्र सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में कई नदियों के बढ़ते जलस्तर का जिक्र किया गया है।
loader
Flood alert: These 11 rivers are causing devastation in Northeast water level of rivers increasing every hour
IMD - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीते कुछ दिनों से पूर्वोत्तर के अलग-अलग राज्यों में बारिश और बाढ़ से तबाही मची हुई है। हालत ऐसे हो गए हैं कि पूर्वोत्तर के अलग-अलग हिस्सों में बहने वाली प्रमुख और अन्य सहायक नदियों का जलस्तर हर घंटे बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार को लगातार मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक वहां की 11 नदियां ऐसी हैं, जिसमें जलस्तर न सिर्फ खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है बल्कि बढ़ रहे पानी से स्थिति बेहद नाजुक भी बताई जा रही है। फिलहाल केंद्र सरकार ने इन राज्यों में स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ समेत अन्य एजेंसियों को अलर्ट कर मौके पर भी भेजा है।



पूर्वोत्तर में लगातार बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। पूर्वोत्तर के अलग-अलग राज्यों में पानी से मचे हाहाकार को लेकर केंद्र सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में कई नदियों के बढ़ते जलस्तर का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 48 घंटे के भीतर ब्रह्मपुत्र, सुबनसिरी, ढलेश्वरी, कटाखल नदी, बारक, बरडेहिंग नदी, कुशियारा, दिखोव नदी, धनसीरी नदी, देसंग नदी, कोपिली समेत बिहार के अररिया से होकर बहने वाली परमन नदी में लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है। यह सभी नदियां वर्तमान स्थिति में अपने खतरनाक स्तर से ऊपर बह रही हैं। अलग-अलग राज्यों में नदियों के बढ़े जलस्तर की शुक्रवार को भेजी गई रिपोर्ट बताती है कि जिन इलाकों से यह नदियां बह रही हैं, वहां पर तकरीबन हर घंटे लगातार जल स्तर बढ़ता जा रहा है। इन 11 नदियों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से पूर्वोत्तर के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक असम के मारीगांव जिले के पोलगुरी इलाके में लगातार बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इस इलाके में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर अपने खतरनाक लेवल से तकरीबन 1 मीटर ऊपर आ चुका है। इसी तरह असम के डिब्रूगढ़ में भी बाढ़ से हालत बदतर हो चुके हैं। यहां पर भी पहले वाली बरदेही नदी का जलस्तर अपने खतरनाक लेवल से ऊपर बह रहा है। असम के ही सोनितपुर जिले के तेजपुर इलाके में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर तो कुछ कम हुआ है। लेकिन यह अपने खतरनाक स्तर से ऊपर ही है। असम के ही कामरूप जिले में बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर अभी भी एक मीटर ऊपर अपने खतरनाक लेवल से बह रहा है। असम के जोरहाट में भी ब्रह्मपुत्र पूरे इलाके में अपने उफान पर बह रही है। जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुत्र नदी ने इस इलाके में बाढ़ से खूब तबाही मचाई है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक असम के धुबरी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी लगातार खतरनाक स्तर पर बह रही है। हालात ऐसे हैं कि इस इलाके में यह नदी लगातार अपने बढ़ते हुए जलस्तर के साथ आगे बढ़ रही है। दुबई में ब्रह्मपुत्र अपने खतरनाक स्तर से एक मीटर से ऊपर बढ़ रही है और इसका जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी तरह आसन के लखीमपुर में बहने वाली सुबनसिरी नदी बदातीघाट में तबाही मचा रही है। यह नदी यहां पर लगातार खतरनाक स्तर पर बह रही है। असम के ही हैलाकंदी जिले के घरमुरा इलाके में ढलेश्वरी नदी की वजह से हालात बेकाबू हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक नदी का जलस्तर अपने खतरनाक लेवल से तकरीबन 4 मीटर ऊपर बह रहा है। इसी तरह से असम के इसी जिले की मातीजुरी इलाके में भी बहने वाली कटाखल नदी अपने खतरनाक स्तर से तकरीबन 2 मीटर ऊपर बह रही है। जबकि इस नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक जिन नदियों में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है, वह इलाके पहले से बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि ब्रह्मपुत्र नदी से लेकर पूर्वोत्तर की सहायक नदियों में हर घंटे जलस्तर बढ़ता जा रहा है। संबंधित अधिकारी और एनडीआरएफ समेत अन्य एजेंसियों को मौके पर तैनात किया गया है। ताकि किसी भी तरीके के बेकाबू होने वाले हालातों में उनकी मदद से लोगों को सही जगह पर पहुंचाया जा सके। हालांकि जल शक्ति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों को भी पूर्वांचल में बाढ़ के हालातों से अवगत कराया जा चुका है। सभी संबंधित मंत्रालय और जिम्मेदार एजेंसियां वहां पर नजर बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed