अब हवाई जहाज से शिरडी पहुंच सकेंगे साईं भक्त, जल्द शुरू हो रही सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरडी साईं बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी है,अब वहां पहुंचने की राह और आसान होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो अगले महीने से ये हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। शिरडी में महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड एयरफील्ड का रख-रखाव करेगी।
शिरडी से मुंबई,दिल्ली,हैदराबाद और अन्य शहरों के लिए सेवाएं शुरू की जाएंगी। हालांकि कैग ने पिछले हफ्ते कहा था कि जबसे एमएडीसी का गठन हुआ है उसने 2002 से एक भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नहीं बन वाया है।
साईंबाबा मंदिर को मिला अपना एफएम चैनल
इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी भरेंगी शिरडी से उड़ान
जहां तक शिरडी एयरपोर्ट की बात की जाए तो वह बनकर तैयार है और पाटिल के अनुसार वहां से अगले महीने फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी। गौरतलब है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शिरडी एयरपोर्ट के लिए 340.54 करोड़ का अनुदान दे दिया है।
पाटिल ने बताया की शिरडी में इंटरनेशलन लेवेल के एयरपोर्ट को बनाने के प्रयास जारी हैं।
उल्लेखनीय है कि शिरडी साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट शिर्डी साईंबाबा सेंटेनरी वर्ष मना रहा है जोकि एक अक्टूबर से शुरू होकर 18 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान लाखों भक्त शिरडी पहुंचेगें।