फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sai Baba Temple got your FM channel

साईंबाबा मंदिर को मिला अपना एफएम चैनल

Thu, 02 Feb 2017 05:40 PM IST
एजेंसी/शिरडी
एजेंसी/शिरडी Updated Thu, 02 Feb 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
Sai Baba Temple got your FM channel

प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश चंद्र पांडा ने श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के धर्मशाला में ऑल इंडिया रेडियो के नए एफएम चैनल का बुधवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर पांडा ने कहा कि अब साईंबाबा के भक्त यहां से 15 किलोमीटर के दायरे में मंदिर में सुबह और शाम होने वाले भजन तथा आरती को सुन सकेंगे।

विज्ञापन


एक केंद्र से बुधवार से ही प्रसारण शुरू कर दिया गया। यहां अभी 100 वाट की क्षमता वाला ट्रंासमीटर लगा है। भविष्य में इसे पांच किलो वाट की क्षमता देकर चैनल की पहुंच 50 किलोमीटर के दायरे तक बढ़ाई जा सकेगी। ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेश हवारे ने कहा कि तिरुपति बालाजी के बाद साईंबाबा मंदिर को अपना एफएम चैनल मिला है और यह ऐतिहासिक है।
विज्ञापन

 
सुबह पांच से छह बजे तथा शाम नौ से साढ़े दस बजे यहां से भजन एवं प्रार्थनाओं का प्रसारण होगा। शेष समय में नजदीकी रेडियो स्टेशन औरंगाबाद के कार्यक्रमों को प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed