फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   flights between India and UK will resume from 8th January

आठ जनवरी से फिर शुरू होंगी भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानें, नागरिक उड्डयन मंत्री ने दी जानकारी

Fri, 01 Jan 2021 08:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 01 Jan 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
flights between India and UK will resume from 8th January
british airways

कोरोना का नया रूप सामने आने के बाद भारत ने ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर 23 से 31 दिसंबर तक रोक लगा दी थी। लेकिन शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहत भरी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच उड़ानें 8 जनवरी से एक बार फिर से शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी तक दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद के लिए केवल 15 उड़ानें प्रति सप्ताह तक सीमित रहेंगी।  

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अन्य देशों ने भी लगाई है ब्रिटेन की उड़ानों पर रोक
बता दें कि भारत के अलावा फ्रांस, जर्मनी, इटली, बेल्जियम, डेनमार्क, बुल्गारिया, आयरिश रिपब्लिक, तुर्की और कनाडा के ब्रिटेन से विमानों की आवाजाही पर रोक लगाने के बाद फ्रांस ने भी ब्रिटेन के लिए अपनी सीमाएं बंद करने का फैसला किया था। इसके अलावे हांगकांग इस्राइल, ईरान, क्रोएशिया, अर्जेंटीना, मोरक्को, चिली और कुवैत शामिल हैं।


भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन के चपेट में अब तक 29 लोग
भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को 4 और नए मामले मिले हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 29 हो गई है।

बता दें कि मंगलवार तक यह संख्या सिर्फ छह थी। जानकारी के अनुसार अभी तक कुल 107 सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमें 29 ब्रिटेन के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं। 29 में से सबसे ज्यादा 8 पॉजिटिव मामले दिल्ली की लैब में पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed