{"_id":"583e40f24f1c1b0f1ede6690","slug":"flight-operations-at-delhi-and-lucknow-airport-affected-due-to-dense-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे की चपेट में उत्तर-भारत, विजिबिलिटी घटी, कई उड़ानों पर भी असर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
घने कोहरे की चपेट में उत्तर-भारत, विजिबिलिटी घटी, कई उड़ानों पर भी असर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Nov 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
fog in delhi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में अचानक बदलाव के बाद दिल्ली-एनसीआर को धुंध की चादर ने ढंक लिया है। कोहरा बढ़ने की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से दिल्ली समेत-एनसीआर के शहरों में यातायात काफी धीमा हो गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही दिल्ली और लखनऊ एयरपोर्ट पर कुछ उड़ाने प्रभावित हुई हैं साथ ही कुछ फ्लाइट के डिले होने की भी जानकारी मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में गिरावट के बाद हवा की गुणवत्ता में भी कमी आ रही है। आने वाले दिनों में इसके और खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ कोहरा ही नहीं बल्कि प्रदूषण भी बढ़ेगा। विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन
Dense fog cover shrouds Delhi, NCR (early morning visuals) pic.twitter.com/9LIkFOXiTy
— ANI (@ANI_news) November 30, 2016
#FLASH Flight operations at Delhi and Lucknow airport affected due to dense fog; many flights delayed.
— ANI (@ANI_news) November 30, 2016