फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flight from Dubai makes precautionary landing at Karipur due to suspected hydraulic failure Latest News Update

Air India: दुबई से आ रहे विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी का संदेह; एहतियातन करीपुर में उतारी गई फ्लाइट

Fri, 03 Jan 2025 01:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 03 Jan 2025 01:00 PM IST
विज्ञापन
Flight from Dubai makes precautionary landing at Karipur due to suspected hydraulic failure Latest News Update
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई

दुबई से आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को शुक्रवार को केरल में करीपुर एयरपोर्ट पर एहतियातन उतारा गया। दरअसल, पायलट को हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी का संदेह था। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, करीपुर जा रही फ्लाइट IX344 सुबह करीब 8.30 बजे उतरी। एयरपोर्ट पर पूरी तरह आपातकाल घोषित कर दिया गया। विमान में 182 लोग सवार थे, जिनमें छह क्रू मेंबर भी थे। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। बाद में आपातकाल हटा लिया गया।

विज्ञापन


इससे पहले पिछले साल अक्तूबर में तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते एयरपोर्ट पर विमान को उतरने में दिक्कत हुई थी। करीब ढाई घंटे तक विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा। काफी प्रयासों के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई थी।
विज्ञापन


पिछले साल अफवाहों ने बढ़ाई थी परेशानी
पिछले साल बम की फर्जी धमकियों की वजह से कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। अगस्त में मुंबई से आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में बम होने की धमकी मिली थी, जिसके बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई थी। धमकी के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर रखा गया था। विमान की गहन सुरक्षा जांच के बाद ही आपात स्थिति को हटाया गया था। बताया गया था कि विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर पर ‘उड़ान में बम है’ संदेश लिखा मिला था। हालांकि, जांच में धमकी अफवाह साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed