फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five years of economic, strategic strength for the country is not enough: Shah

देश की आर्थिक, सामरिक मजबूती के लिए पांच साल नाकाफी : शाह

Tue, 13 Nov 2018 02:47 AM IST
राजेश चतुर्वेदी
राजेश चतुर्वेदी Updated Tue, 13 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
Five years of economic, strategic strength for the country is not enough: Shah
अमित शाह(फाइल फोटो)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि देश को आर्थिक व सामरिक रूप से मजबूत करने के लिए पांच साल का वक्त पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव ही 2019 के लोकसभा चुनाव की नींव होगी। विधानसभा चुनाव जीतने के साथ ही हमें 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगानी होगी।

विज्ञापन


शाह सोमवार को मध्य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी अमित शाह की मन की बात को सुना। भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हर व्यक्ति के घर में 21 नवंबर को दीया जलाकर दीपावली मनाएं। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं को हर घर में झंडा लगाना है और ‘मेरा घर भाजपा का घर’ चुनाव अभियान चलाना है।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि हमारे लिए सिर्फ जीत लक्ष्य नहीं है। जीत का बड़ा अंतर लक्ष्य होगा। कार्यकर्ताओं को हर पल पार्टी और प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम करना होगा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से नक्सलवाद और माओवाद पर रुख स्पष्ट करने की मांग भी की। उन्होंने शिवराज सरकार के विकास कार्यों को गिनाया और कहा कि शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा और 11 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed