फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   five year old girl sexually harassed in compound of American Embassy in New Delhi

दिल्ली : अमेरिकी दूतावास परिसर में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2020 12:58 AM IST
गौरव पाण्डेय पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 05 Feb 2020 12:58 AM IST
सार

  • आरोपी ने पीड़ित को अपने घर में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम, गिरफ्तार 
  • बच्ची को एम्स में भर्ती कराया गया, घटना के बाद बच्ची बहुत ज्यादा सदमे में 
  • ड्राइवर की नौकरी करता था आरोपी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

विज्ञापन
five year old girl sexually harassed in compound of American Embassy in New Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

अमेरिकी दूतावास में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व कुकर्म का मामला सामने आया है। अमेरिकी दूतावास में ही रहने वाले युवक ने बच्ची को अपने क्वार्टर में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो की धारा 4 व 6 में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के बाद बच्ची को पहले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे एम्स में भर्ती कराया। एम्स में बच्ची को कई घंटे रखा गया था। इस घटना के बाद बच्ची सदमे में है। एक ही कंपाउंड में रहने के कारण पीड़ित बच्ची आरोपी को चाचू कहकर बुलाती थी।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ अमेरिकी दूतावास परिसर में रहती है। बच्ची के पिता दूतावास में काम करते हैं, इस कारण उन्हें दूतावास में क्वार्टर मिला हुआ है। आरोपी विक्की (25) के माता-पिता भी अमेरिकी दूतावास में काम करते हैं। इस कारण उन्हें भी दूतावास में क्वार्टर मिला हुआ है। एक फरवरी को विक्की घर पर अकेला था। उसके पिता राजकुमार दूतावास में काम करने गए हुए थे, जबकि मां गाजियाबाद स्थित अपने घर गई थी। पीड़ित बच्ची दूतावास में एक फरवरी की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। उसके माता-पिता घर के अंदर थे। तभी आरोपी विक्की बच्ची को अपने क्वार्टर में ले गया।
विज्ञापन


आरोपी ने यहां बच्ची से पहले दुष्कर्म किया और फिर कुकर्म किया। लहूलुहान अवस्था में बच्ची घर पहुंची तो माता-पिता को सारी बात बताई। माता-पिता उसे शांति निकेतन स्थित डा. यादव क्लीनिक ले गए। उसके बाद बच्ची को वहां से एम्स भेजा गया। बच्ची को एम्स में पांच से छह घंटे रखा गया। पीड़ित बच्ची की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसी समय एम्स से भी रिपोर्ट चाणक्यपुरी थाने पहुंच गई। चाणक्यपुरी पुलिस ने मामला दर्जकर सोमवार को विक्की को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी विक्की ड्राइवर की नौकरी करता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed