फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five times more crowd was at Morbi Bridge, people began to take selfies

Morbi Bridge: झूलते पुल पर पांच गुना भीड़...सेल्फी लेने की होड़ में टूटा, 132 लोगों की मौत

Mon, 31 Oct 2022 10:06 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरबी Published by: Amit Mandal Updated Mon, 31 Oct 2022 10:06 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। अधिकारियों ने बताया, पानी के अंदर कीचड़ में धंसे शवों को निकालने के लिए पम्पाें से पानी हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
Five times more crowd was at Morbi Bridge, people began to take selfies
मोरबी हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के मोरबी में क्षमता से पांच गुना अधिक लोगों के चढ़ने और सेल्फी लेने की होड़ में मच्छु नदी पर बना ऐतिहासिक झूलता पुल (केबल पुल) टूट गया और 132 लोगों की मौत हो गई। पुल की क्षमता 100 लोगों की थी, मगर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के वक्त करीब 500 लोग थे। मृतकों में 50 महिलाएं व बच्चे हैं।

विज्ञापन


एनडीआरएफ की तीन टीमें व सेना के तीनों अंग बचाव में जुटे 
पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया के अनुसार 60 के करीब लापता और 30 घायल हैं। 17 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक संख्या बढ़ भी सकती है। एनडीआरएफ की तीन टीमें व सेना के तीनों अंग बचाव में जुटे हैं। वायु सेना का विमान गरुड़ मदद के लिए पहुंच गया। प्रदेश सरकार ने हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। अधिकारियों ने बताया, पानी के अंदर कीचड़ में धंसे शवों को निकालने के लिए पम्पाें से पानी हटाया जा रहा है। अस्पताल तक लोगों को पहुंचाने के लिए लोगों ने मानव शृंखला बनाकर भीड़ को दूर रखा। इससे एंबुलेंस व बचाव दलों की निर्बाध आवाजाही हो पाई। प्रदेश के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि पुल 6 महीने से बंद था। मरम्मत होने के बाद इसे 26 अक्तूबर को फिर से खोला गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


50 लोग अब भी फंसे
एक अधिकारी ने बताया कि 177 लोग नदी से निकाले गए हैं। बचाव के लिए नावों का उपयोग किया जा रहा है। अब भी नदी में करीब 40 से 50 लोग फंसे हैं। उन्हें निकालने की कोशिश जारी है।

मोरबी का यह केबल सस्पेंशन पुल 140 साल से भी ज्यादा पुराना है। लंबाई करीब 765 फुट है। ब्रिज का उद्घाटन 1879 में मुंबई के गवर्नर रिचर्ड टेम्पल ने किया था। तब इसकी लागत 3.5 लाख रुपये थी। पुल बनाने का पूरा सामान इंग्लैंड से ही आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed