फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five students immersed because of selfie

सेल्फी के चक्कर में डूब रही थी लड़की, बचाने में गई 5 छात्रों की जान

Mon, 19 Sep 2016 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
Five students immersed because of selfie
- फोटो : ANI

तेलंगाना के वारंगल में कल एक दर्दनाक वाक्या सामने आया जब सेल्फी लेने के चक्कर में झील में डूब रही युवती को बचाने की वजह से पांच छात्रों की जान चली गई। 

विज्ञापन


मरने वालों में दो लड़कियां और तीन लड़के थे जो आपस में गहरे मित्र थे और पिकनिक मनाने के लिए झील पर आए थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों शव बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला तेलंगाना के वारंगल जिले का है। जहां बाल्लिकुंटा के एक इंजीनियरिंग कालेज के बीटेक फाइनल ईयर के छह छात्र और छात्राएं घूमने के लिए धर्मसागर झील पर आए थे। इसी दौरान प्रत्यूषा नाम की छात्रा झील के किनारे पत्‍थर पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी तभी उसका पैर फिसला और वह पानी में डूबने लगी। यह नजारा देख एक छात्रा और तीन छात्र उसे बचाने के लिए एक एक कर झील में उतरे लेकिन वह भी डूबने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जैसे तैसे प्रत्यूषा को तो बचा लिया गया लेकिन पानी के भंवर में फंसकर बाकी पांचों छात्रों की मौत हो गई जिनमें दो छात्राएं थी। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

घंटों की मशक्कत के बाद मिले पांचों शव

Five students immersed because of selfie

जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से झील के पानी में सर्च अभियान चलाया। कुछ देर बाद ही पांचों छात्र छात्राओं के शव बरामद हो गए। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान श्रव्या रेड्डी, पोलिनेनी विनुथना, कर्णे शिवसाई, पी शिवसाई और कृष्‍णा के रूप में हुई है। 

पुलिस ने बताया कि मरने वाले सभी छात्र आपस में गहरे दोस्त ‌थे और कालेज में कम्‍प्यूटर साइंस अंतिम वर्ष के छात्र थे। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं हादसे के बाद मृतक छात्रों के परिजनों में कोहराम मच गया। 

जवान बच्चों की मौत से परिजनों पर कहर टूट पड़ा था। वहीं पुलिस अब धर्मसागर झील पर सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी कर रही है क्योंकि बीते कुछ महीनों में यहां सेल्‍फी के चक्कर में कई लोग जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed