फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   five state election 2017 exit polls results today

कुछ ही देर में आने लगेंगे एग्जिट पोल के नतीजे

Thu, 09 Mar 2017 04:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 09 Mar 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
five state election 2017 exit polls results today

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं इसके बाद अब एग्जिट पोल के नतीजों का इंतजार है। आज शाम साढ़े पांच बजे एग्जिट पोल के नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल के नतीजों के प्रसारण के लिए 9 मार्च की तारीख तय की है। पहले 8 तारीख को एग्जिट पोल के नतीजों का प्रसारण होना था। 

विज्ञापन


9 मार्च को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा। इस मतदान के खत्म होने के बाद ही एग्जिट पोल के नतीजों का प्रसारण होगा। दरअसल यूपी के अलापुर और उत्तराखंड के कर्णप्रयाग के उम्मीदवारों की मौत के बाद वहां 9 मार्च को चुनाव होंगे।
विज्ञापन


आयोग ने शुक्रवार को कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों का प्रसारण 9 मार्च को इन दोनों सीटों पर पांच बजे चुनाव खत्म होने के बाद शाम साढ़े पांच से होगा। चुनाव नियमों के मुताबिक एग्जिट पोल का प्रसारण सभी राज्यों में सभी चरणों के चुनाव खत्म होने के दिन मतदान के आधे घंटे बाद ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यूपी के आलापुर विधानसभा क्षेत्र और उत्तराखंड के कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में आज मतदान हो रहा है। यूपी के आलापुर में सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर और उत्तराखंड में बसपा प्रत्याशी कुलदीप सिंह की मौत हो गई थी। पांच राज्यों पंजाब, मणिपुर, यूपी, उत्तराखंड और गोवा के कुल 4853 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 11 तारीख को आएगा।

किसका होगा राजतिलक 11 को होगा तय

five state election 2017 exit polls results today

पांच राज्यों के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी समेत प्रत्याशियों और पार्टी के दिग्गज नेताओं ने खूब पसीना बहाया। खासकर यूपी चुनाव की बात करें तो भाजपा ने यहां अपना
बनवास खत्म करने के लिए पूरी ताकत झौंकी और जनता से वोट मांगे।

भाजपा को उम्मीद है कि मोदी लहर के नाम पर विधानसभा चुनाव में भी उसकी नैया पर हो सकती है। कांग्रेस ने सपा से गठबंधन कर यूपी विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा सीट लाने के लिए पुरजोर कोशिश की है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इन चुनावों में पार्टी में नई जान फूंकने का पूरा प्रयास किया। सीएम अखिलेश यादव ने भी पार्टी कलह और परिवार के झगड़े से निकलकर पिछले पांच साल में  ‌किए गए अपने कामों की गिनती गिनाई और विकास के मुद्दे पर जनता से दोबारा मौका देने की अपील की।

वहीं बसपा भी सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। बहरहाल अब देखना ये होगा कि आगामी 11 तारीख को देश की राजनीति को क्या दिशा मिलती है और पांच राज्यों में किसका राजतिलक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed