फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five reason of Anandiben Patel’s resignation

इन पांच बड़ी वजहों से गुजरात की सीएम को मजबूरन देना पड़ा इस्तीफा

Tue, 02 Aug 2016 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
Five reason of Anandiben Patel’s resignation
आनंदीबेन पटेल।
गुजरात की सीएम आनंदीबेन पटेल ने इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ माने जाने वाले गुजरात में जो स्थितियां बनी हैं उसे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से बीजेपी की चुनौती माना जा रहा है। पीएम बनने पर नरेंद्र मोदी की जगह राज्य की कमान संभालने वाली आनंदी बेन से जिस तरह से इस्तीफा दिया है, उसे उनकी राजनीतिक मजबूरी के तौर पर देखा जा रहा है। जानिए आखिर क्या वो वजहें हो सकती हैं जिनके चलते आनंदी बेन पटेल को इस्तीफा देना पड़ा...
विज्ञापन



आंदोलनों ने किया कमजोर
आरक्षण को लेकर गुजरात में हुए पाटीदार आंदोलन ने बीजेपी को अहम वोटबैंक पटेलों को उससे अलग कर दिया है। पाटीदारों के आंदोलन के चलते बीजेपी का बड़ा वोटबैंक उससे नाराज हुआ है। पाटीदारों ने खुले तौर पर अगले चुनावों में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का ऐलान कर दिया। नरेंद्र मोदी की करीबी मानीं जाने वाली आनंदीबेन पटेल के खिलाफ पार्टी नेताओं ने खुले तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन बताया जा रहा है कि अंदर ही अंदर राज्य बीजेपी के नेताओं ने इसे आनंदीबेन पटेल की असफलता माना। 
विज्ञापन

 

उना कांड से राज्य के दलित नाराज

Five reason of Anandiben Patel’s resignation
anandiben patel - फोटो : Amar Ujala
पाटीदार आंदोलन के बाद कुछ दिन पहले उना में दलितों पर कथित गौरक्षकों के हमले ने आनंदीबेन पटेल के लिए और मुश्किल खड़ी कर दीं। उना मामले की देश और विदेश में निंदा हुई। इस घटना के बाद राज्य के दलित लामबंद हो गए। उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और महासम्मेलन आयोजित कर साफ संदेश दिया अगले विधानसभा चुनाव में दलितों के वोट हासिल करना उसके लिए बड़ी चुनौती होगी।
 

पार्टी कैडर में पकड़ कमजोर हुई

Five reason of Anandiben Patel’s resignation
anandiben patel - फोटो : pti
पटेल आंदोलन के दौरान आनंदीबेन को पार्टी नेताओं को साथ नहीं मिला। सूत्रों का कहना है कि आनंदीबेन ने अपने एक करीबी को बताया कि पार्टी उनके साथ नहीं खड़ी हुई। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कैडर उनके बजाय पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से निर्देश हासिल करना पसंद करती है। अमित शाह और आनंदीबेन पटेल के बीच दूरी की बात भी रह रहकर सामने आती रही हैं। पार्टी या सरकार के इवेंट को छोड़ दे तो मोदी के दो विश्वस्त नेता सामाजिक तौर पर नहीं मिलते हैं।
 
विज्ञापन

बेटी पर लगें आरोपों ने भी बढ़ाई मुश्किल

Five reason of Anandiben Patel’s resignation
आनंदीबेन पटेल।
आनंदीबेन पटेल की बेटी अनार पर भी राज्य सरकार से अनुचित लाभ लेना का आरोप लगा। इस मामले पर विपक्षी कांग्रेस ने उन पर हमले किए।  इस दौरान यह भी आरोप लगे कि आनंदीबेन पटेल जानबूझकर बेटी के व्यापारिक हितों को संरक्षण दे रही हैं। माना जाता है कि इस दौरान आनंदी को पार्टी की राज्य इकाई से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।  

 

समय भांप कर लिया फैसला 

Five reason of Anandiben Patel’s resignation
आनंदीबेन पटेल।
जिस तरह की स्थितियां राज्य में पैदा हई, उससे यह तो तय ही हो गया था कि आने वाले दिन आनंदीबेन पटेल के लिए आसान नहीं होंगे। इससे पहले ही पार्टी आलाकमान उनके बारे में फैसला करें, आनंदीबेन ने खुद ही पेशकश कर एक तरह से अपना कद बड़ा रखा। '75 साल की होने वाली हूं' लिखकर उन्होंने राजनीतिक शुचिता की मिसाल पेश करने की कोशिश भी की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed