{"_id":"62c86f22b880ae5d174f0fa1","slug":"five-people-have-died-due-to-poisoning-in-burdwan-town-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बर्दवान में जहर खाने से पांच की गई जान, पुलिस को शक जहरीली शराब से हुईं मौतें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बर्दवान में जहर खाने से पांच की गई जान, पुलिस को शक जहरीली शराब से हुईं मौतें
Fri, 08 Jul 2022 11:23 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, बर्दवान (पश्चिम बंगाल)
पीटीआई, बर्दवान (पश्चिम बंगाल)
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:23 PM IST
सार
मृतकों की पहचान चिन्मय डे (36), गौतम डे (40), शेख हलीम (41), शेख सुरबती (34) और भबानी प्रसाद साई के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के बर्दवान शहर में जहर खाने से पांच लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इन मौतों से पुरबा बर्धमान जिले में दहशत फैल गई, पुलिस ने आशंका जताई है कि जहरीली शराब से लोगों की जान गई हैं। पुलिस ने सभी शराब दुकानों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
बर्दवान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जहर खाने से पांच लोगों की मौत हो गई। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें शराब में जहर दिया गया था, यह अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान चिन्मय डे (36), गौतम डे (40), शेख हलीम (41), शेख सुरबती (34) और भबानी प्रसाद साई के रूप में हुई है। पुलिस ने चार मौतों की पुष्टि की थी दो गुरुवार को और दो शुक्रवार को।
विज्ञापन