फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   atleast 17 illed in etah hooch tragedy

एटा में जहरीली शराब पीने से 17 की मौत, आबकारी अधिकारी समेत 11 निलंबित

Sun, 17 Jul 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, एटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, एटा Updated Sun, 17 Jul 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
atleast 17 illed in etah hooch tragedy
जहरीली श्‍ाराब

एटा के अलीगंज तहसील क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गईं है जबकि 21 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार सुबह शव सड़क पर रख थाने के सामने और कायमगंज रोड पर जाम लगा दिए।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई करने का भरोसा देकर जाम खुलवाए। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी, सीओ, एसओ अलीगंज और आबकारी निरीक्षक सहित 11 आबकारी व पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, देर शाम शराब बेचने के आरोपी श्रीपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव आबकारी किशन सिंह अटोरिया ने बताया कि पूरे मामले की जांच बैठा दी गई है। साथ ही प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। मरने वालों में पांच राजेश उर्फ रमेश (32), महीपाल (35), अतीक सिद्दीकी (32), चीनू ऊर्फ चीनी (28), अरविंद (32), विपिन (30), चरण सिंह (26) अलीगंज के मोहल्ला लुहाई दरवाजा के रहने वाले थे। वीरे उर्फ रामअवतार (40) व नरेश निवासी मोहल्ला बालकिशन, दाऊदगंज निवासी सोबरन (35) व धर्मपाल (45) सर्वेश (40) और नेत्रपाल (35) गांव भरपुरा के रहने वाले थे। इसके अलावा  24 अन्य को एटा, आगरा और सैफई में उपचार के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब बेचने का आरोपी श्रीपाल गिरफ्तार

atleast 17 illed in etah hooch tragedy
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala bureau

इन सभी ने कस्बा अलीगंज के ही श्रीपाल से शराब खरीदकर पी थी, श्रीपाल को देर शाम पुलिस ने फर्रुखाबाद सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार शाम सबसे पहले भरपुरा निवासी सर्वेश की मौत हुई। इसके बाद शनिवार शाम तक एक-एक कर अन्य ने भी दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की हालत गुरुवार को भी बिगड़ी थी। एसएसपी अजय शंकर राय ने बताया कि सबसे पहले मरने वालों की आंखों की रोशनी गई थी, जिसके बाद परिवारीजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, सीने व पेट में जलन और घबराहट के बाद सभी की मौत हुई है। मृतकों के परिवारीजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

उधर, घटना के बाद डीआईजी अलीगढ़ भी गोविंद अग्रवाल भी अलीगंज पहुंचे और मामले की जानकारी की। शनिवार रात नौ बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा और तहसीलदार आनंद सिंह ने 17 लोगों की मौत की पुष्टि की है।  

अलीगंज में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत की खबर से प्रशासन से लेकर शासन तक हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घटना का संज्ञान लेते ट्वीट कर जिला आबकारी अधिकारी वीके शर्मा, सीओ आशाराम अहिरवार, आबकारी निरीक्षक विजय बहादुर, आबकारी सिपाही चंद्रबोस, एचएचओ अलीगंज मुकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की जानकारी दी। एसएसपी ने भी एसएचओ अलीगंज के अलावा हलका इंचार्ज योगेंद्र शर्मा और पांच बीट कांस्टेबलों को भी निलंबित कर दिया है।

जिलाधिकारी अजय यादव ने जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद, पारिवारिक लाभ योजना, किसान बीमा योजना और आम आदमी बीमा योजना के तहत लाभ दिलाने की घोषणा की है। जिनका का इलाज चल रहा हैं,उन्हें 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और उनका निशुल्क इलाज कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed