फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   five people arrested for burning a person alive

चारपाई में बांधकर युवक को जिंदा जला दिया, पांच लोग गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2016 03:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Wed, 30 Mar 2016 03:46 AM IST
विज्ञापन
five people arrested for burning a person alive
नागेन्द्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सहजनवां के कुरावल में सोमवार की रात पिटाई करने के बाद प्रेमिका के घरवालों ने युवक को चारपाई से बांधकर जिंदा जला दिया। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक खलीलाबाद का रहने वाला था।

विज्ञापन


कुरावल में वह अपनी बहन के घर आया था। इसी गांव में रहने वाली युवती से उसका प्रेम संबंध था। बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार खलीलाबाद कोतवाली के रसूलाबाद निवासी नागेंद्र (21) की बहन बबिता की शादी सहजनवां के कुरावल निवासी बाबूलाल से हुई है। सोमवार की शाम सात बजे वह अपनी बहन के घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 11 बजे बहन की पट्टीदारी में आने वाली युवती से मिलने उसके घर चला गया। वहां युवती के घरवालों ने नागेंद्र को पकड़कर न सिर्फ मारा-पीटा बल्कि रजाई में लपेटने के बाद चारपाई से बांधकर आग लगा दी।

चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग बुझाने के साथ ही घटना की जानकारी बबिता को दी। घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही रात डेढ़ बजे नागेंद्र को लेकर बबिता मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां उसकी मौत हो गई।

भाई को बुलाकर कर दी गई हत्या

five people arrested for burning a person alive
आग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

सहजनवां पुलिस ने बबिता की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ बलवा, जिंदा जलाने और हत्या का केस दर्ज कर इस मामले में अर्चना, लालसा, भाई जोगिंदर, बालकेश और ज्ञानमति को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर सहजनवां यादवेंद्र पाल ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नागेंद्र का पोस्टमार्टम बुधवार को मेडिकल कॉलेज में होगा।

बबिता ने पुलिस को बताया कि पांच भाई-बहनों में नागेंद्र सबसे छोटा था। पति बाबूलाल के बाहर रहकर मजदूरी करने के कारण वह मदद के लिए अक्सर घर आता-जाता था। सोमवार की शाम नागेंद्र उसके बुलाने पर आया था। रात में पट्टीदार लालसा ने उसे अपने घर बुलाया।

वहां अर्चना, ज्ञानमति, ऋषि कपूर, जोगिंदर, बालकेश, संगीता, विमला, सोनी और गांव के फूलदेव ने मिलकर उसकी पिटाई की। शोर सुनकर जब तक वह पहुंचती, इसके पहले ही चारपाई में बांधकर उसे जिंदा जला दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed