फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Temple Triple Murder Case News: Five people arrested by police case in three priests murder in Karnataka

कर्नाटक में तीन पुजारियों की हत्या के मामले में पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2020 07:51 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 15 Sep 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Temple Triple Murder Case News: Five people arrested by police case in three priests murder in Karnataka
कर्नाटक मंदिर ट्रिपल मर्डर केस

कर्नाटक के मांड्या में मंदिर के तीन पुजारियों की हत्या के मामले में सोमवार तड़के एनकाउंटर के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मांड्या के एसपी परशुराम के. ने बताया कि इस मामले में शामिल नौ लोगों में से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार अभी फरार हैं। आठ आरोपी मांड्या और रामनगर जिले से हैं जबकि एक आंध्र प्रदेश के चित्तूर का रहने वाला है।

विज्ञापन


मांड्या के अर्केश्वर मंदिर में 10 सितंबर की रात इन नौ आरोपियों ने तीन पुजारी आनंद, गणेश और प्रकाश की निर्मम हत्या कर दी और मंदिर से नकदी ले कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग मांड्या जिले के मद्दुर तालुक में एक बस स्टैंड पर घूम रहे हैं जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं।
विज्ञापन


जब पुलिस ने उन्हें घेर कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर तेजधार वाले हथियारों से हमला कर भागने की कोशिश की और एक इंस्पेक्टर को घायल कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। इसमें तीन आरोपियों के पैर में गोली लग गई। पुलिस इनके अन्य अपराधों में शामिल होने की जांच कर रही है। संदेह है कि इन्होंने शहर के अन्य मंदिर में भी डाका डाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed