फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five Naxals were killed in encounter between security forces and Naxals in Malkangiri

उड़ीसा के मल्कानगिरी में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया

Mon, 05 Nov 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्कानगिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्कानगिरी Updated Mon, 05 Nov 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Five Naxals were killed in encounter between security forces and Naxals in Malkangiri
सांकेतिक तस्वीर

उड़ीसा के मल्कानगिरी में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में पांच नक्सलियों को मार गिराया है। यह एनकाउंटर मल्कानगिरी के कालीमेडा में आज तड़के हुआ है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह राज्य के मलकानगिरी जिले के कलिमेदा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। इस मुठभेड़ में सुरक्षबलों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पांच नक्सलियों को मार गिराया गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को पलामू जिले के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पलामू जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष तलाशी अभियान के तहत पांच राइफल और 153 कारतूस बरामद किए थे। सभी हथियार एवं कारतूस मनातू थानांतर्गत भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों के घुमखांड गांव के समीप पहाड़ी के अड्डे से बरामद हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने संवाददाताओं को बताया था कि माओवादियों ने इन हथियारों को भविष्य में इस्तेमाल करने के उद्देश्य से पत्थरों के बीच प्लास्टिक के थैले में तिरपाल से ढंक कर रखा था। उन्होंने बताया था कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस और पलामू पुलिस ने संयुक्त अभियान में तलाशी के दौरान हथियार और गोला-बारूद रविवार को बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed