फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   five million stolen of rbi from train

चोरों ने चलती ट्रेन से उड़ाए आरबीआई के पांच करोड़

Wed, 10 Aug 2016 05:09 AM IST
एजेंसी/ चेन्नई
एजेंसी/ चेन्नई Updated Wed, 10 Aug 2016 05:09 AM IST
विज्ञापन
five million stolen of rbi from train

ट्रेन से आ रहे भारतीय रिजर्व बैंक के 340 करोड़ रुपये में से चोरों ने पांच करोड़ रुपये पर हाथ साफ कर दिया। यह ट्रेन सलेम से चेन्नई आ रही थी। चोरों ने चलती ट्रेन से ये रुपये उड़ा लिए।

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक एम रामासुब्रमणि के अनुसार, यह घटना ट्रेन के पहुंचने के बाद सामने आई जब नोटों से भरे 226 बक्सों में से चार टूटे पड़े मिले। इस बीच आरबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सलेम से चेन्नई आ रहे इन 226 बक्सों में कटे-फटे नोट भी थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ट्रेन की जिन तीन बोगियों में नोटों से भरे बक्से थे उनमें से एक का ऊपरी हिस्सा (एयर वेंट) टूटा पाया गया है। इसके आधार पर संदेह जताया जा रहा है कि कोई व्यक्ति छत के जरिये बोगी में उतरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को शक है चोर सलेम से विरुधाचलम सेक्शन पर कोच में घुसा होगा, जहां ट्रेन इलेक्ट्रिक नहीं डीजल इंजन पर चलती है। इससे चोर आसानी से ट्रेन की छत पर चढ़ गए होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed