{"_id":"5c727498bdec22077e4373e1","slug":"five-killed-in-two-trucks-collision-in-nashik","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिक में दो ट्रकों के टक्कर में पांच की मौत, 28 जख्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नासिक में दो ट्रकों के टक्कर में पांच की मौत, 28 जख्मी
Sun, 24 Feb 2019 09:59 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, नासिक
भाषा, नासिक
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sun, 24 Feb 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को दो ट्रकों के आपस में टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य जख्मी हो गए। ग्रामीण नियंत्रण कक्ष के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित एक धार्मिक समारोह के लिए नासिक से केदराय जा रहे थे, तभी रास्ते में उनका ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य भारी वाहन से टकरा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह हादसा मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक होटल के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, इसी गाड़ी में सवार कुछ महिलाओं और बच्चों समेत 28 अन्य जख्मी हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों को नासिक के पिम्पलगांव बसवंत शहर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन