फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनंदन की देश वापसी : पाकिस्तान ने दो दिनों में प्रसारित कीं ये 5 फेक न्यूज

Sat, 02 Mar 2019 12:18 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 02 Mar 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Five fake news by pakistani media after arrest of Abhinandan Varthaman
abhinandan varthaman - फोटो : PTI

जहां एक तरफ भारत विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की सकुशल वापसी के लिए कोशिशों में लगा हुआ था, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान फेक न्यूज प्रसारित करने में व्यस्त था। करीब 60 घंटे दुश्मन की धरती पर बिताने के बाद शुक्रवार को अभिनंदन ने अपनी धरती पर कदम रखा। पाकिस्तान ने वाघा-अटारी बॉर्डर पर रात करीब 9.20 पर उन्हें भारत भेजा।

loader


जब पाकिस्तान भारत के सैन्य अड्डों पर हमला कर रहा था तो उसी दौरान अभिनंदन ने मिग-21 से पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराया था। हालांकि एफ-16 को गिराते वक्त अभिनंदन का खुद का जेट भी क्रैश हो गया और वह खुद को बचाने के लिए पैराशूट की सहायता से नीचे आ गए। लेकिन वह भारत नहीं बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर की धरती पर उतरे। जहां से उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

अभिनंदन की सकुशल वापसी के लिए भारत ने पाकिस्तान से कहा था कि वह जेनेवा संधि का पालन करे और पायलट अभिनंदन के साथ कुछ भी गलत नहीं होना चाहिए। भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दबाव के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि वह शुक्रवार को भारतीय पायलट को रिहा कर देंगे।

भारत ने पाकिस्तान स्थित जैश के आतंकी ठिकानों को 26 फरवरी को निशाना बनाया था। जिसमें कई आतंकी मारे गए थे। लेकिन इसके अगले दिन ही पाकिस्तान ने भारतीय वायुक्षेत्र का उल्लंघन कर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। भारत ने 26 फरवरी को ये एयर स्ट्राइक 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने के लिए की थी। जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। 

चलिए आपको बताते हैं पाकिस्तान द्वारा अपने प्रोपेगेंडा के लिए प्रसारित की गईं 5 फेक न्यूज कौन सी हैं-

फेक न्यूज 1- भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराना

Five fake news by pakistani media after arrest of Abhinandan Varthaman
मिराज विमान

पाकिस्तान ने कहा कि उसकी वायु सेना ने भारतीय वायु सेना के तीन लड़ाकू विमान मार गिराए थे। बाद में पाकिस्तान ने कहा कि उसने भारत के दो लड़ाकू विमान गिराए। लेकिन फिर बाद में पाकिस्तान ने कहा कि उसने भारत का एक ही लड़ाकू विमान गिराया है। पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र में हुए नुकसान को लेकर भी झूठ बोला। 

पाकिस्तान के झूठ से पर्दा उठाते हुए एयरवाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा कि भारत ने केवल अपना मिग-21 खोया है, जिसे विंग कमांडर अभिनंदन उड़ा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेक न्यूज 2- पाकिस्तान ने कहा कि उसने एफ-16 नहीं खोया

Five fake news by pakistani media after arrest of Abhinandan Varthaman
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय वायु सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। पाकिस्तान का एफ-16 भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा था। पाकिस्तान ने ये झूठ कहा कि उसने अपना एफ-16 नहीं खोया है। 

हालांकि एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करते हुए बताया कि भारतीय वायु सेना के मिग-21 बायसन ने पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराया था। जिसका मलबा भारतीय क्षेत्र के राजौरी में आकर भी गिरा। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें एएआरएएम मिसाइल के पार्ट भी एलओसी में मिले हैं, जिसे पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान ने दागा था।

फेक न्यूज 3- गिरते हुए भारतीय वायु सेना के विमान की फेक तस्वीर

Five fake news by pakistani media after arrest of Abhinandan Varthaman

ये झूठा दावा किया गया कि पाकिस्तान की वायु सेना ने भारतीय वायु सेना के विमानों को मार गिराया गया है। पाकिस्तानी एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने इसपर झूठी कहानी दिखाई। जिसमें एक तस्वीर के माध्यम से दिखाया गया कि भारत के दो विमान गिरे हैं। बाद में पता चला कि ये तस्वीर हॉक ट्रेनर की थी जो 2018 में ओडिशा में क्रैश हो गया था।

विज्ञापन

फेक न्यूज 4- पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद एयर मार्शल सी हरि कुमार बर्खास्त

Five fake news by pakistani media after arrest of Abhinandan Varthaman
पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल सी. हरिकुमार - फोटो : ANI
पाकिस्तानी लोग ये झूठी खबर फैला रहे हैं कि पाकिस्तानी वायु सेना के भारतीय सैन्य क्षेत्र पर किए गए हमले के बाद एयर मार्शल चंद्रशेखरन हरि कुमार को पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख के पद से बर्खास्त कर दिया है। 

जबकि ये एक फेक खबर है। हरि कुमार 39 सालों से अधिक समय तक अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुए हैं। उनकी जगह एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार लेंगे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed