फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five days later the war of life lost constable

पांच दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया सिपाही 

Fri, 22 Dec 2017 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली Updated Fri, 22 Dec 2017 06:47 AM IST
विज्ञापन
Five days later the war of life lost constable
प्रतीकात्मक तस्वीर
नेल्सन मंडेला मार्ग पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आए सिपाही भूपसिंह आखिर पांच दिन तक मौत से लड़ने के बाद दम तोड़ दिया। वसंतकुंज नार्थ व साउथ थाने में तैनात पुलिस स्टाफ ने सिपाही के परिजनों को छह लाख रुपये एकत्रित कर दिए हैं। पुलिस मुख्यालय से भी सिपाही के परिजनों को सहायता स्वरूप राशि दी जाएगी। गौरतलब है कि वसंतकुंज (नार्थ) थाने में तैनात सिपाही भूप सिंह, हवलदार किशोरीलाल व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ 15 व 16 दिसंबर की रात पिकेट लगाकर नेल्सन मंडेला मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहा था।
विज्ञापन


पढ़ें- कोहरे ने मचाया कोहराम, यमुना एक्सप्रेस वे पर टकराई कई गाड़ियां, ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की मौत
विज्ञापन


साउथ एक्स निवासी एक व्यवसायी के बेटे अखिलेश लोहिया शादी में शामिल होकर नेल्सन मंडेला मार्ग होते हुए छतरपुर जा रहा था। उसने जमकर शराब पी रखी थी। उसकी नई सफेद रंग की स्कोडा सुपर्व कार की स्पीड 150 से ज्यादा थी। उसने पहले एक के बाद एक तीन पुलिस बेरीकेड्स को टक्कर मारी थी। इसके बाद सिपाही भूपसिंह को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आर्मर (लोहे के बुलट प्रूफ वाला बेरीकेड्स ) बेरीकेड्स भी काफी दूर जाकर गिरा था। भूप सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां  बुधवार को उसने दम मोड़ दिया। मूलरूप से अलवर, राजस्थान के रहने वाले 25 वर्षीय भूप सिंह की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी और डेढ़ वर्ष का एक बेटा है। आरोपी अखिलेश अभी न्यायिक हिरासत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed