फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five aircrafts could collide, a big accident

टकरा सकते थे पांच विमान, टला बड़ा हादसा

Wed, 12 Jul 2017 04:09 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Wed, 12 Jul 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
 Five aircrafts could collide, a big accident
American jets - फोटो : Google
अमरीकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) उस घटना की जाँच कर रहा है। जब सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर एयर कनाडा की एक फ्लाइट अन्य चार विमानों से टकरा सकती थी। कहा जा रहा है कि पिछले शुक्रवार को टोरंटो से एसी759 फ्लाइट के लैंड करने के लिए रनवे पर कोई दिक़्क़त नहीं थी। लेकिन पायलट ने अनजाने में फ्लाइट को वहां ला दिया जहां पहले से ही चार फ्लाइट उड़ान भरने के लिए इंतज़ार में खड़ी थीं।
विज्ञापन



इसे लेकर एक एयर ट्रैफिक संचालक हरकत में आया और उसने पायलट को रुकने को कहा और इसके बाद एयरबस 320 फ्लाइट सुरक्षित लैंड कर पाई। इस मामले में एफएए एयर कनाडा फ्लाइट और टैक्सीवे में खड़ी फ्लाइट की बीच की दूरी की चांज कर रहा है। एफएए का कहना है कि सात जुलाई का यह वाकया एक अपवाद स्वरूप था।
विज्ञापन

 

 Five aircrafts could collide, a big accident
american jets - फोटो : Google
एयर कनाडा का कहना है कि 135 पैसेंजर और चालक दल का पांच सदस्यों ने टोरंटो से उड़ान भरी थी। अभी यह साफ़ नहीं है कि टैक्सीवे में पहले से ही खड़ी चार फ्लाइट में कितने लोग सवार थे। इस मामले की जांच एयर कनाडा भी कर रहा है।

एयर कनाडा का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रहा है कि किन हालात में पायलट ने ऐसा किया और इसके बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी हालांकि इस मामले में पिछले शुक्रवार का वह ऑडियो रिकॉर्ड सामने आया है। जिसमें सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर ट्रैफिक कंट्रोलर और पायलट की बीच की बातचीत है।

इस ऑडियो में एक पुरुष की आवाज़ है। जिसमें वह कह रहा है कि रनवे पर लाइट है। दूसरी तरफ़ एयर ट्रैफिक कंट्रोलर कह रहा है कि रनवे पर और दूसरी फ्लाइट नहीं है। कहा जा रहा है कि पुरुष आवाज़ एयर कनाडा के पायलट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed