फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fishing Vessel collision with Indian Navy’s submarine off Goa coast update

Goa: मछली पकड़ने वाले जहाज से टकराई भारतीय नौसेना की पनडुब्बी, बचाव अभियान जारी

Fri, 22 Nov 2024 10:57 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 22 Nov 2024 10:57 AM IST
सार

गोवा तट पर शुक्रवार को भारतीय नौसेना की पनडुब्बी एक मछली पकड़ने वाले जहाज से टकरा गई। नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना मछली पकड़ने वाले जहाज के चालक दल के दो सदस्यों की खोज के लिए अभियान चला रही है।

विज्ञापन
Fishing Vessel collision with Indian Navy’s submarine off Goa coast update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X / @IndiaCoastGuard

विस्तार

गोवा तट से लगभग 70 समुद्री मील दूर 13 सदस्यीय चालक दल वाले मछली पकड़ने के एक जहाज के भारतीय नौसेना की पनडुब्बी से टकराने के बाद चालक दल के दो लापता सदस्यों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है। नौसेना ने बताया कि मछली पकड़ने के जहाज ‘मर्थोमा’ में चालक दल के 13 सदस्य थे और इनमें से 11 को तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान बचा लिया गया। नौसेना ने बचाव अभियान के लिए छह जहाज और निगरानी विमान तैनात किये हैं।
विज्ञापन


भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘13 चालक दल के सदस्यों वाला मछली पकड़ने का भारतीय जहाज ‘मार्थोमा’ 21 नवंबर को गोवा से लगभग 70 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में भारतीय नौसेना की एक पनडुब्बी से टकरा गया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, ‘घटना के तुरंत बाद भारतीय नौसेना ने छह जहाजों एवं विमान की मदद से व्यापक तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया और अब तक चालक दल के 11 सदस्यों को बचा लिया गया है।’


मछली पकड़ने के जहाज के चालक दल के शेष दो सदस्यों की तलाश एवं बचाव के लिए प्रयास प्रयास जारी हैं और इसका समन्वय मुंबई स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) के साथ किया जा रहा है। नौसेना ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि बचाव प्रयासों को बढ़ाने के लिए तटरक्षक बल सहित अतिरिक्त संसाधनों को घटनास्थल की ओर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed