{"_id":"6150995b8ebc3e0a1e5d6c91","slug":"fishing-in-troubled-waters-mamata-banerjee-west-bengal-kolkata-residents-fish-on-waterlogged-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: भारी बारिश से कोलकाता में जगह-जगह जलभराव, सड़कों पर मछलियां पकड़े दिखे लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायरल वीडियो: भारी बारिश से कोलकाता में जगह-जगह जलभराव, सड़कों पर मछलियां पकड़े दिखे लोग
Sun, 26 Sep 2021 09:31 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कुमार संभव
Updated Sun, 26 Sep 2021 09:31 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में लोग सड़क पर भरे पानी से मछलियां पकड़ते नजर आए।
विज्ञापन
कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में सड़कों पर मछलियां पकड़ते दिखे लोग।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश से कोलकाता और आसपास के जिलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हालात इतने ज्यादा खराब हो गए हैं कि कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में रहने वाले लोग सड़कों पर भरे पानी में मछलियां पकड़ते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में न्यू टाउन इलाके में रहने वाले लोग सड़कों और गलियों में मछलियां पकड़ते नजर आए। न्यू टाउन में रहने वाली एक युवती के वीडियो को तो खबर लिखे जाने तक करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में उसने दावा किया कि वह और उसकी आंटी अब तक 16 किलो मछलियां पकड़ चुकी हैं, जिनमें पांच किलो की एक मछली भी शामिल है।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य मछुआरे ने बताया कि भारी बारिश के चलते करोड़ों रुपये की मछलियां और झींगें बर्बाद हो चुके हैं। उसने बताया कि हम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो लगातार देख रहे हैं। इन वीडियो में न्यू टाउन के निवासी सड़क पर मछलियां पकड़कर खुशी जता रहे हैं, लेकिन हमें होने वाले नुकसान की भरपाई कौन करेगा?
विज्ञापन
बता दें कि न्यू टाउन इलाके के आसपास बसे गांवों में रहने वालों का मुख्य कामकाज मछलियां पकड़ना है। ये गांव राजरहाट और भानगढ़ ब्लॉक के भानगढ़-2 और चांदपुर डिविजन के तहत आते हैं। ये लोग झींगों के अलावा रोहू, कार्प और लेबियो बाटा आदि मछलियों को बेचते हैं। दरअसल, भारी बारिश के चलते विद्याधारी नदी में उफान आ गया और पानी मछलियां पकड़ने वाली भेरी में घुस गया। ऐसे में लाखों मछलियां बाहर नदियों, नहरों और न्यू टाउन की सड़कों पर फैल गईं।