फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fisherman gets one crore's ghol fishes from the trap

गुजरात : ये मछुआरा एक ही झटके में हुआ मालामाल, जाल में फंसी एक करोड़ की घोल मछलियां

Mon, 10 Dec 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Mon, 10 Dec 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Fisherman gets one crore's ghol fishes from the trap

ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़के देता है, ये कहावत हम सब ने सुनी है। इसी तरह की खबर गुजरात से आई है जहां पर मछुआरों का एक समूह एक ही झटके में करोड़पति बन गया। कानजीभाई पोलाभाई बारैया सामान्य मछुआरा है। उनका आठ लोगों का समूह है जो रामप्रसाद नामक बोट के जरिए मछलियां पकड़ कर गुजारा करता है। 

विज्ञापन


इन मछुआरों का समूह समुद्र में मछली पकड़ने गया। इन लोगों ने चार जाल पानी में डाले जिसमें से एक ही जाल में घोल मछलियों का झुण्ड फंस गया। उस जाल में 
1101 मछलियां फंसी जिनकी कीमत लगभग 1.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बीस सालों में पहली बार इस क्षेत्र के मछुआरों के साथ इस तरह की घटना हुई है। 
  
अरब सागर के इस क्षेत्र में गुजरात और महाराष्ट्र के मछुआरे मछलियां पकड़ने जाते हैं। कानजीभाई जाफराबाद-अमरेली से समुद्र में लगभग 42 नॉटिकल मील की दूरी पर थे। समुद्र में मछली पकड़ने के लिए चार जाल फेंके। इनमें से एक जाल में घोल मछलियों का पूरा झुंड फंस गया जिससे उनकी पूरी नाव भर गई। 
विज्ञापन


घोल मछली का लीवर होता है विदेशों में निर्यात

घोल मछली के लीवर को विदेश में निर्यात किया जाता है। सर्जरी के दौरान इस्तेमाल होने वाले धागे में इसका प्रयोग होता है जिसकी वजह ये मछली कीमती होती है। इसका मांस 250 से 300 रुपए किलो में बिकता है। इस एक मछली को बेचकर 10-11 हजार रुपये हाथ में आ जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed