{"_id":"5aeeca994f1c1bed778b6e63","slug":"first-women-special-train-completed-its-26-years-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली 'महिला विशेष ट्रेन' ने पूरे किए 26 साल, लाखों महिलाओं को कराया सुरक्षित सफर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पहली 'महिला विशेष ट्रेन' ने पूरे किए 26 साल, लाखों महिलाओं को कराया सुरक्षित सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 06 May 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में 5 मई 1992 को शुरू हुई महिला विशेष ट्रेन ने शनिवार को अपने 26 साल पूरे कर लिए हैं। पश्चिमी रेलवे द्वारा शुरू की गई यह ट्रेन पहले चर्च गेट से बोरीवली स्टेशन के बीच शुरू की गई थी। जिसे साल 1993 में विरार तक बढ़ा दिया गया। यह खास ट्रेन केवल महिला सवारियां ही लेकर जाती है। लाखों महिलाएं रोजाना इस खास ट्रेन से सुरक्षित सफर करती हैं। शुरूआत में यह प्रतिदिन केवल 2 ही चक्कर लगाती थी जो अब बढ़कर आठ हो गए हैं।
विज्ञापन
पश्चिमी रेलवे के प्रवक्ता रविंद्र भाकर का कहना है कि महिला यात्रियों के लिए उठाया गया ये कदम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इसने 10 लाख से अधिक महिलाओं को उनके घर से कार्यस्थल तक सुरक्षित पहुंचाया है। भाकर के मुताबिक 26 सालों से यह सेवा प्रदान करना किसी मील के पत्थर से कम नहीं है। जो विश्व में किसी भी उपनगरीय परिवहन प्रणाली के लिए एक मील का पत्थर है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पश्चिमी रेलवे की ही तरह सेंट्रल रेलवे ने भी 1 जुलाई 1992 को ऐसी ही एक विशेष सेवा शुरू की थी। यह विशेल महिला ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और कल्याण के बीच शुरू की गई थी। भाकर ने आगे बताया कि स्पेशन ट्रेन के 26 साल पूरे होने की खुशी में महिला यात्रियों को बधाई दी जाएगी। इसके साथ ही ट्रेन सेवाओं को पहले से अधिक बेहतर बनाने के लिए उनकी राय भी ली जाएगी।
विज्ञापन