फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First time police got one day leave in a week

पहली बार पुलिस कर्मियों को मिला साप्ताहिक अवकाश, खिलखिला उठे चेहरे

Tue, 19 Jul 2016 04:51 AM IST
ब्यरो/ अमर उजाला,
ब्यरो/ अमर उजाला, Updated Tue, 19 Jul 2016 04:51 AM IST
विज्ञापन
First time police got one day leave in a week
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कांस्टेबिल व हैड कांस्टेबिलों का सोमवार से साप्ताहिक अवकाश शुरू हो गया है। पहली दफा साप्ताहिक अवकाश मिलने से पुलिस कर्मी काफी उत्साहित नजर आए। जिन पुलिस कर्मियों का सोमवार को अवकाश था, उनको साथियों ने फोन पर बधाई दी। वहीं, अवकाश मिलने के बाद पुलिस कर्मियों ने अपने परिवार के साथ खूब लुत्फ उठाया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस विभाग में काम करने वाले जवानों को साप्ताहिक अवकाश देने का कोई प्रावधान नहीं था जिसकी वजह से उन्हें पूरे सप्ताह काम करना पड़ता था। हालांकि, अभी तक उनके दिन की कार्यावधि का भी कोई ठोस निर्धारण होना बाकि है। 
विज्ञापन


पुलिस विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार 24 घंटे काम करना पड़ता है जो उनकी फिलहाल सबसे बड़ी समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए कई राज्यों के पुलिसकर्मियों ने कई बार आवाज उठाई लेकिन विशेष प्रक्रिया का हवाला देकर उन्हें इससे वंचित रखा जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed