फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first time Chhath declared public holiday in bengal

छठ पर पहली बार बंगाल सरकार ने दी छुट्टी

Sun, 06 Nov 2016 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो/कोलकाता Updated Sun, 06 Nov 2016 04:42 AM IST
विज्ञापन
first time Chhath declared public holiday in bengal
ममता बनर्जी - फोटो : PTI
राज्य सरकार ने छठ पूजा के मौके पर सोमवार सात नवंबर को एक अतिरिक्त छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते सप्ताह झाड़ग्राम में आयोजित अपनी जनसभा के दौरान भी इसका जिक्र किया। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी की दरियादिली के चलते इस साल सरकारी कर्मचारियों को कई अतिरिक्त छुट्टियों का तोहफा मिला है। बीते दो सितंबर को विपक्ष की अपील पर बंद के दौरान दफ्तर आने वाले सरकारी कर्मचारियों को पंचमी के दिन अतिरिक्त छुट्टी दी गई थी। इसके अलावा 13 व 14 अक्तूबर और फिर 31 अक्तूबर को काली प्रतिमा के विसर्जन के लिए भी अतिरिक्त अवकाश दिया गया था। 
विज्ञापन


इससे पहले नववर्ष के मौके पर भी सरकार ने अतिरिक्त अवकाश दिया था। उसके बाद 24 मार्च को दोल यात्रा के अगले दिन और फिर 25 अगस्त को जन्माष्टमी के मौके पर भी सरकारी कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त छुट्टी का ऐलान किया गया था। सरकार की ओर से वर्ष 2017 के लिए जारी अवकाश सूची से साफ है कि ममता बनर्जी सरकार अगले साल भी अपने कर्मचारियों पर कम से कम  छुट्टियों के मामले में मेहरबान ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed