फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First Sunday Curfew Gets Underway in Karnataka to Contain Spread of Covid-19 virus

कर्नाटक में 'रविवार कर्फ्यू' का पालन करते दिखे लोग, नियमों के उल्लंघन की इक्की-दुक्की खबरें

Sun, 24 May 2020 03:10 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 24 May 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
First Sunday Curfew Gets Underway in Karnataka to Contain Spread of Covid-19 virus
लॉकडाउन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य में रविवार को कर्फ्यू लगाया है, जिसका बड़े पैमाने पर लोग पालन करते नजर आए। रविवार को सड़के वीरान नजर आईं और वाहन भी नदारद रहे। 

विज्ञापन


राज्य भर में सड़कों पर बैरीकेड्स लगाए गए हैं और कम संख्या में लोग किराने का सामान,सब्जियां और दवाइयां खरीदने निकले। राजधानी बंगलूरू के संक्रमित क्षेत्रों में आने वाले शिवाजीनगर और रायापुरा तथा नीलामंगला और देवनहल्ली में कर्फ्यू के उल्लंघन की कुछ खबरें मिली हैं। 
विज्ञापन



राज्य भर में मंदिर, मॉल, बार, रेस्तरां बंद रहे और सरकारी बसें,ऑटो और कैब भी नहीं चलीं। मैसूरू, तुमकुर, कोलार, मंगलूरू, उडुपी और राज्य के अन्य शहरों से लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्फ्यू की पाबंदियों के बीच गोल्लारहट्टी, यशवंतपुरा और दावणगेरे में कुछ स्थानों पर साधारण तरीके से विवाह समारोह होने की खबरे हैं। दूल्हा-दुल्हन के परिवारों ने आयोजन में केवल कुछ लोगों को आमंत्रित किया और इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया और लोगों ने मास्क लगाए। 


गोल्लारहट्टी में आयोजकों ने पहले सड़क की सफाई की और इसके बाद आमंत्रित लोग दावत के लिए बैठे। विवाह समारोह में केवल 25 से 30 लोगों को आमंत्रित किया गया था। कर्नाटक सरकार ने आर्थिक गतिविधियों की शुरुआत के लिए लॉकडाउन चार के दौरान पाबंदियों में ढील दी है। 

हालांकि सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया था कि प्रत्येक रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ रहेगा और उस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं की ही अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed