फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first speech of President elect Ram Nath Kovind

जीत के बाद भावुक हुए देश के नए राष्ट्रपति, कहा- कोविंद हर गरीब का प्रतिनिधि है

Fri, 21 Jul 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट Updated Fri, 21 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
first speech of President elect Ram Nath Kovind

राष्ट्रपति पद पर जीत हासिल करने के बाद भावुक रामनाथ कोविंद को गांव परौख के मिट्टी के घर में भीगता अपना बचपन याद आ गया। अपने इस बचपन में वह देश के हर गरीब को झांककर देख रहे हैं और ऐसे ही गरीबों का उन्होंने अपने को प्रतिनिधि करार दिया है।

विज्ञापन


जीत के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू कोविंद ने राष्ट्रपति पद पर अपने चयन को लोकतंत्र की महानता का प्रतीक करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पद पर चुना जाना न ही उनका लक्ष्य था और न ही उन्होंने कभी इस बारे में सोचा, लेकिन समाज और देश की सेवा का भाव उन्हें यहां तक ले आया है। उन्हें यह जिम्मेदारी दिया जाना देश के हर उस व्यक्ति के लिए संदेश है जो ईमानदारी और प्रमाणिकता के साथ अपना काम करता है।
विज्ञापन


कोविंद ने कहा कि जिस पद का गौरव डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, एपीजे अब्दुल कलाम आजाद और प्रणव मुखर्जी ने बढ़ाया, उस पद पर रहना उनके लिए गौरव के साथ उन्हें जिम्मेदारी का अहसास करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविंद ने भावुक होते हुए कहा कि आज सुबह से ही दिल्ली में बारिश हो रही है। यह बारिश उन्हें उनके बचपन की याद दिला रही है। जब वह अपने पैतृक गांव में रहते थे तो उनका घर कच्चा था, मिट्टी की दीवारें थीं, फूस की छत थी।

तब काफी तेज बारिश में वे सब भाई-बहन दीवार के किनारे खड़े होकर उसके रुकने का इंतजार करते थे। आज देश में ऐसे कितने ही रामनाथ कोविंद होंगे जो भीग रहे होंगे और खेती कर रहे होंगे। शाम के भोजन के प्रबंध में जुटे होंगे। वह उन सभी लोगों से कहना चाहते हैं कि परौख गांव का यह रामनाथ उनका प्रतिनिध बनकर जा रहा है। 

उन्होंने सेवा भाव को देश की परंपरा बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति पद की गरिमा बनाए रखना उनका पहला लक्ष्य होगा। साथ ही संविधान की मर्यादा बनाए रखना उनका कर्तव्य होगा। वह सभी देशवासियों को विश्वास दिलाते हैं कि सर्वे भवन्तु सुखिन; के भाव के साथ वह निरंतर लगे रहेंगे। उन्होंने इससे पहले उनके मुकाबले में खड़ी हुईं मीरा कुमार को शुभकामनाओं के साथ धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed