फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First Sikh woman MP in Britain joins key House panel

भारतीय मूल की पहली महिला सिख MP प्रीत कौर गिल ब्रिटेन के गृह मंत्रालय में हुई शामिल

Tue, 18 Jul 2017 06:11 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Jul 2017 06:11 AM IST
विज्ञापन
First Sikh woman MP in Britain joins key House panel
preet kaur gill

ब्रिटेन में पहली महिला सिख सांसद प्रीत कौर गिल को संसदीय चयन समिति का सदस्य चुना गया है जिसका काम गृह मंत्रालय से संबंधित कार्यो को देखना है। गिल गृह मंत्रालय की समिति में उन ग्यारह सांसदों में से एक होंगी जो मंत्रालय के खर्च, नीतियां और प्रशासन का काम भी संभालेंगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लेबर पार्टी की सांसद गिल ने 2017 के चुनाव में बर्मिंघम एजबस्टोन सीट जीती थी। इससे पहले लेबर पार्टी की केथ वेज सिंतबर 2016 तक पिछले नौ सालों से इस समिति में रही थी लेकिन ड्रग्स और वैश्यवृत्ति के आरोपों के चलते समिति से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन


गिल ने कहा कि वे खुद के समिति में चुने जाने से बेहद खुश है और कहा कि संसद के भंग होने पर इस समिति के अस्तित्व को समाप्त कर दिया था लेकिन अब फिर से इसे गठित किया जा रहा है। गिल ने आगे कहा कि 'मैं वाकई में दिलचस्प मुद्दों को देखती हूं जो वास्तव में दिलचस्प और बड़े स्तर पर फैले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं विशेष रूप से बाल यौन शोषण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर ध्यान रखती हूं। बता दें कि गिल ने दिल्ली में स्ट्रीट चिल्ड्रंस के विकास के लिए भी काम किया है और बर्मिंघम में चाइल्ड्स सर्विस मैनेजर भी रह चुकी हैं। 44 वर्षीय गिल ने कहा कि वे घरेलू हिंला और नफरत अपराध जैसे मुद्दों पर भी दिलचस्पी रखती हैं।

First Sikh woman MP in Britain joins key House panel
preet kaur gill

समिति ने अपने भंग होने से पहले उग्रवाद, नफरत अपराध, आप्रवास, अस्पताल, मानव तस्करी, ड्रग्स, वेश्यावृत्ति, आतंकवाद विरोधी, प्रत्यर्पण और पुलिस जैसे मुद्दों पर इंक्वायरी की थी। सरकार को चाहिए कि फिस से इस पर उनका साथ दे। गिल ने बताया कि यूके में सिख के प्रति ब्रिटेन के लोगों में नफरत बढ़ती ही जा रही है

और वे सिखों की पगड़ी और दाढ़ी को लेकर छीटाकंशी भी करते रहते हैं। लेकिन सरकार ने सिख समुदाय के प्रति कम और अब्राहम समुदाय पर ज्यादा ध्यान दिया।  बता दें कि इस समिति का सदस्य होने के नाते गिल के पास मंत्रियों को बुलाने, सरकार से संबंधित लेखा-जोखों पर सवाल करने अधिकार होगा।

​ गिल ने पहले लेबर पार्टी की सांसद येट कूपर के साथ बात करने की योजना बनाई है और अभी तक किन मु्द्दों पर बात हो चुकी है और किन मुद्दों पर बात की जानी है इस पर स्पष्ट होना चाहती हैं। गिल ने आव्रजन के मुद्दे पर भी अपनी राय स्पष्ट की। 

यूके के सिख फेडरेशन के अध्यक्ष भाई अमरिक सिंह ने कहा कि समिति अस्पताल, उग्रवाद से मुकाबला, बाल यौन शोषण और कुशल व्यवहार गतिविधियों जैसे मुद्दों पर काम करेगी। गिल ब्रिटिश सिखों की अखिल पार्टी संसदीय समूह की अध्यक्ष भी चुनी गई हैं जो ब्रिटेन में सिखों के हितों को बढ़ावा देती है। गिल का परिवार पंजाब के जलंधर शहर के जमेशर का रहने वाला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed