फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first LESBIAN candidate at jadavpur university student union election IN West Bengal

पं. बंगाल में पहली बार छात्र संघ चुनाव लड़ रही है एक समलैंगिक युवती

Thu, 12 Jan 2017 02:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता  
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता   Updated Thu, 12 Jan 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
first LESBIAN candidate at jadavpur university student union election IN West Bengal

देश के तमाम विश्वविद्यालयों के छात्र संगठनों में अब लगता है ट्रांसजेंडरों और समलैंगिकों को भी मान्यता मिल रही है। इसकी सबसे ताजा मिसाल महानगर के जादवपुर विश्वविद्यालय में देखने में आ रही है। यहां छात्र संघ चुनावों में एक समलैंगिक युवती अस्मिता सरकार भी मैदान में उतरी है। 

विज्ञापन


वह अगले चुनावों में कला संकाय में सहायक महासचिव पद की दावेदार हैं। अपने समलैंगिक होने की बात सार्वजनिक तौर पर कबूल करने वाली अस्मिता वामपंथी छात्र संगठन आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
विज्ञापन


बर्दवान जिले की रहने वाली अस्मिता पश्चिम बंगाल के किसी छात्र संघ चुनावों में पहली समलैंगिक उम्मीदवार है। समाज विज्ञान द्वितीय वर्ष की छात्रा अस्मिता कहती है कि पहले वह अपने समलैंगिक होने की वजह से डरी-सहमी रहती थी, लेकिन अब वह गर्व से अपने समलैंगिक होने की बात कबूल करती है। इस छात्रा का कहना है कि उसका मकसद समलैंगिकता से जुड़े तमाम मिथकों को तोड़ना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आइसा ने अस्मिता के अलावा दो अन्य ऐसे छात्रों को भी इस बार मैदान में उतारा है जो किसी ठोस मकसद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से एक अरुणिमा सरकार जहां पूर्वोत्तर के छात्रों के अधिकारों के लिए चुनाव लड़ रही है वहीं अवीक मंडल दलित छात्रों के अधिकारों की वकालत के लिए मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed