फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First international passenger flight from indore may start by december

दिसंबर तक शुरू हो सकती है इंदौर से पहली अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान

Tue, 28 Aug 2018 01:20 AM IST
भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Updated Tue, 28 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
First international passenger flight from indore may start by december

केंद्र सरकार ने स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों की आवाजाही के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी से मौजूदा कैलेंडर वर्ष में ही पहली अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


स्थानीय हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने आज संवाददाताओं को बताया, 'हमें अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के परिचालन के लिये केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय की मंजूरी मिल गयी है।' उन्होंने बताया कि स्थानीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय यातायात शुरू करने की योजना के मद्देनजर नागर विमानन मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को यहां आव्रजन (इमिग्रेशन) चेक पोस्ट स्थापित करने के लिये लिखा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही, वित्त मंत्रालय से अनुरोध किया है कि स्थानीय हवाई अड्डे को सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग के अधिसूचित विमानपत्तन का दर्जा दिलाने के लिये जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जायें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सान्याल ने कहा कि जरूरी सरकारी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद स्थानीय हवाई अड्डे से पहली अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जेट एयरवेज ने इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की दिशा में रुचि दिखायी है। हालांकि, इस सिलसिले में कम्पनी का 'ठोस प्रस्ताव' फिलहाल प्रतीक्षित है।

सान्याल ने बताया कि फिलहाल स्थानीय हवाई अड्डे पर 44 घरेलू उड़ानें आ रही हैं और इतनी ही घरेलू उड़ानें जा रही हैं। एक जनवरी से 30 जून तक करीब 13 लाख यात्री इस हवाई अड्डे के जरिये सफर कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थानीय हवाई अड्डे पर 11 पार्किंग बे हैं। इस परिसर में वर्ष 2019 तक 15 नये पार्किंग बे बनाने की योजना पर काम पहले ही शुरू हो गया है।


सान्याल ने यह भी बताया कि स्थानीय विमानपत्तन को देश के अन्य हवाई अड्डों की तरह 'शांत हवाई अड्डा' बनाने के लिये उड़ानों की आवाजाही की उद्घोषणा बंद करने पर विचार किया जा रहा है। इस प्रणाली को बंद करने के बाद हवाई अड्डा परिसर में उड़ानों के आने-जाने के समय की जानकारी देने वाले डिस्प्ले सिस्टम को मजबूत किया जायेगा। इसके साथ ही यात्रियों के लिये सहायता डेस्क स्थापित की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed